कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल,सरकारी कार्य प्रभावित
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के द्वारा 34% डीए एवं सातवें वेतनमान के आधार पर गृहभाड़ा भत्ता की दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 अगस्त से जनपद पंचायत परिसर में फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश दीक्षित के नेतृत्व में की जा रही है। हड़ताल का यह तीसरा दिवस था। तीसरा दिन की इस हड़ताल को सबसे पहले पेंशनर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आरडी साहू ने सम्बोधित किया और उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के द्वारा की जा रही दो सूत्रीय मांग,जायज है। जिसे छत्तीसगढ़ सरकार उन पर विचार कर अविलम्ब पूरा करे। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न विभाग के कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।
देखें वीडियो
आंदोलन स्थल पर उपस्थित कर्मचारी-अधिकारियों को स्कूल शिक्षा विभाग के व्याख्याता केडी नाग,पटवारी संघ के अध्यक्ष भीमसेन साहू,न्यायिक कर्मचारी संघ की तृप्ति शर्मा, शिक्षा विभाग की सहायक शिक्षिका श्रीमती संगीता मिश्रा,कृषि विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष अतुल सोनी,वन विभाग के अध्यक्ष बिरेन्द्र बंजारे,राजस्व निरीक्षक संघ के एस आर बरिहा, लिपिक संघ के जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत यादव, प्रभारी प्राचार्य अनूप दीक्षित, पंचायत सचिव दीपिका यदु, पिछड़ा वर्ग कर्मचारी-अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष द्वारिका पटेल, सहायक शिक्षक फेडरेशन के छबिलाल बघेल,पंचायत विभाग के करारोपण अधिकारी रेशमलाल भारतीय ,पेंशनर संघ के वरिष्ठ सदस्य भानुप्रतापसिंह एवं रूपेश तिवारी ने सम्बोधित किया और इन सब ने एक स्वर में कहा कि जब तक हमारी दो सूत्रीय मांगें पूरी नहीं हो जातीं,तब तक संघर्ष जारी रहेगा। हम हर स्थिति में अपना हक व अधिकार लेकर रहेंगे। फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश दीक्षित ने कहा कि जिस प्रकार से इस आंदोलन को कर्मचारियों एवं अधिकारियों का समर्थन मिल रहा,इससे प्रतीत होता है कि हम निकट भविष्य में बहुत जल्दी सफलता हासिल करके रहेंगे।

.jpeg)