पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ आजादी के 75 वां वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के लिए संघर्ष करने वाले सभी सपूतों के वीर गाथाओं को याद करने हेतु शासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आगाज किया गया है ।इसी तारतम्य में संचालनालय स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन रायपुर द्वारा विद्यार्थियों को गांधी फिल्म दिखाए जाने का प्रावधान किया गया है| उक्त निर्देश के परिपालन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोड़बहाल के प्रभारी प्राचार्य श्री मुकेश डड़सेना एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़बेड़ा के प्रभारी प्राचार्य महेश राम पटेल के संयुक्त निर्देशन व एनसीसी अधिकारी विवेक वर्मा व व्याख्याता नंद कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में लगभग 250 छात्र छात्राओं को गरिमा सिनेमा पिथौरा में गांधी फिल्म नि:शुल्क दिखाया गया। इस फिल्म को देखने के लिए बच्चे बहुत ही उत्साहित नजर आए और कई छात्रों के लिए सिनेमा घर में फिल्म देखने का प्रथम अवसर था | बड़े पर्दे पर गांधी जी के संघर्षमय जीवनी को निहारने का अवसर प्राप्त हुआ ।
इस अवसर पर विगत वर्ष कक्षा दसवीं में टॉप 10 में स्थान प्राप्त 11वीं की छात्रा कुमारी पूजा सिन्हा ने बताया कि इस प्रकार की देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्में विद्यालयों में दिखाया जाना चाहिए जिससे छात्रों में भी देश प्रेम के प्रति भावना उत्पन्न हो।
कक्षा बारहवीं के छात्र घनश्याम साहू ने कहा कि यह फिल्म हमें यह सीख देती है कि देश के प्रति हमें हमेशा सकारात्मक सोच रखना चाहिए ।गांधी जी के जीवनी से हमें यह ज्ञात हुआ कि हमारे देश को कितनी ही मुसीबतों के बाद आजादी मिली है और इस आजादी को हम यूं ही जाने नहीं देंगे| अपना जीवन भी देश सेवा में लगा देंगे।
कुमारी अनिता चौधरी कक्षा 11 वीं विज्ञान ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में हमारा भी एक आहुति है और प्रण करते हैं कि जिस उद्देश्य को लेकर इन आजादी के परवानों ने भारत को स्वतंत्र किया उसे हम महफूज बनाए रखेंगे।
प्रायः सभी छात्र-छात्राओं का यह कहना था कि गांधीजी के जीवन पर आधारित इस फिल्म की तरह हमारे देश के लिए कुर्बानी दिए अन्य शहीदों ,वीरों और वीरांगनाओं की फिल्में भी हमें दिखानी चाहिए और यह प्रत्येक विद्यार्थी को दिखाना चाहिए| इसमें प्रत्येक कक्षा के छात्रों को दिखाएं जिससे कि सभी में देश के प्रति प्रेम भावना जागृत हो,|अहिंसा ही सभी का मुख्य मार्ग बने।
विद्यालय के शिक्षक श्री नंद कुमार चौधरी के अनुसार यह फिल्म बच्चों के लिए बहुत ही प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक रहा ।बच्चे बहुत ही अनुशासित एवं शांतिपूर्ण ढंग से इस पिक्चर को पूरे लगन से देखे और सभी ने अपने जीवन में गांधीजी के आदर्श को आत्मसात करने का संकल्प लिये।
कार्यक्रम संयोजक श्री विवेक वर्मा ने कहा कि आजादी के लिए कुर्बान सभी देशभक्त को सादर नमन । उनके शहादत को सलाम ।आइए इस महोत्सव में हम सभी उनके योगदान को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करें ।
संस्था के प्राचार्यगण श्री मुकेश डडसेना एवं श्री एम.के. दास ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और निशुल्क गांधी फिल्म प्रदर्शन के लिए गरिमा सिनेमा के संचालक श्री पीयूष अग्रवाल को हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया है| साथ ही उनके पूरे स्टॉफ को बहुत-बहुत धन्यवाद व हार्दिक बधाई दी है ।
इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता गण श्री गोविंद प्रसाद साहू ,श्री नंद कुमार चौधरी, श्री चेतराम चौधरी ,मेदनी कुमार पटेल, भीमसेन पटेल,उमाशंकर नायक एवं शिक्षिका श्रीमती विद्या भोई, श्रीमती रजनी बर्मन, श्रीमती अमिता शुक्ला, श्रीमती पुष्पा पटेल ,श्रीमती अनीता नायक, श्रीमती लक्ष्मीरानी चौधरी ने बच्चों के साथ सिनेमाघर तक जाकर पूरा मार्गदर्शन किए।
विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री के.के.ठाकुर, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एल.डी. चौधरी,ओमप्रकाश देवांगन एवं लक्ष्मी डड़सेना ने पूरे विद्यालय स्टॉफ को शुभकामनाएं दी है व विकास खण्ड के अन्य विद्यालय के बच्चों को भी इस फ़िल्म को दिखाने का अनुरोध किया है।



.jpeg)