पिथौरा साकरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ स्कुल शिक्षा विभाग छ ग शासन के आदेशानुसार हमर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन संस्था के प्राचार्य दीपक देवांगन के मार्गदर्शन एवं व्याख्याता पी एल नायक एवं अजय नायक के निर्देशन में किया गया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्रीमान दिलबाग सिंह छाबड़ा , सदस्य विनय दुबे एवं तुलसी भोई जी का विशेष सहयोग रहा । तिरंगा रैली में छात्राओं ने भारतमाता ,छग महतारी ,रानी लक्ष्मीबाई एवं पंजाबी बंगाली उडिया असमी केरली छत्तीसगढ़ी महाराष्ट्रीयन आदि पारंपरिक वेशभूषा पहनकर पुरे उमंग से भाग लिया जिससे रैली एक विहंगम दृश्य में परिवर्तित हो गया था। स्कुल के लगभग 800 बच्चे इस रैली में सम्मिलित हुए सभी बच्चों के हाथ में तिरंगा झंडा था जो शान से फहर रहा था । सांकरा वासी आज के इस तिरंगा रैली से बहुत प्रसन्न हुए एवं उन्होने कहा कि 15 अगस्त की प्रभात फेरी की कमी आज पुरी हो गई ।
शासन के आदेशानुसार विभिन्न कार्यक्रम जिसमें चित्रकला , रंगोली , पोस्टर बनाना , वाद विवाद प्रतियोगिता ,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ,गांधी फिल्म दिखाना आदि किया गया जिसमें बच्चे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के व्याख्याता एम आर सिदार , एस के पटेल , आई के डड़सेना , पी के प्रधान ,प्रेमलता सिदार , मंगला साहु , अलका साहु ,कविता चौधरी ,उषा नेताम , कुसुम नेताम ,पिताम्बर एवं सभी बी एड ट्रेनिंग टीचर का सहयोग रहा ।

.jpeg)