महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ झलप ग्राम पंचायत पचरी के सरपंच और ग्रामवासीयो के द्वारा 10 सालो से भवन मरम्मत और नया भवन निर्माण के लिए शासन प्रशासन तक चक्कर लगा रहे हैं।प्रशासन को कई बार मौखिक रुप से अवगत करा चुके हैं,लेकिन अभी तक कुछ भी नही किया गया है। माडल आँगनबाड़ी केंद्र क्रमाक-2 के भवन लगभग 10 से 12 साल और आँगनबाड़ी केन्द्र क्रमाक-1के भवन लगभग 16 साल पुराना है।दीवारें और छत धीरे-धीरे गिरने लगी हैं।जर्जर भवन के नीचे बच्चे पढ़ाई करते हैं,जो कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।जिले के अलग-अलग इलाकों में इस तरह की घटनाए भी कई बार सामने आ चुकी हैं।
ग्रामीणों की लगातर मांग के बाद भी प्रशासन उसे मरम्मत एवं नया भवन निर्माण में रुचि नही दिखा रहे हैं।दोनो आँगनबाड़ी भवन अतिजर्जर होने के कारण पालको के द्वारा बच्चों को आँगनबाड़ी केन्द्र पढ़ाई के लिए नही भेज रहे हैं।भवन कभी भी भर भराकर गिर सकता हैं।आँगनबाड़ी के आसपास के पालको के अनुसार जर्जर भवन के अलावा और कमरे भी नही है,वर्तमान मे माडल आँगनबाड़ी में बच्चे 103 हैं और आँगनबाड़ी केंद्र क्रमाक -1 में 75 बच्चे दोनो आँगनबाड़ी में पढ़ते हैं।बच्चे खेलकूद करते समय जर्जर भवन में खेलते रहते हैं,सरपंच द्वारा बताया गया कि 14-16 वर्षों से भवन जर्जर हालत में है,प्रशासन स्तर पर किसी बड़ी घटना का इंतिजार की जा रही हैं।


.jpeg)