कृष्ण के वेशभूषा में सजे हुए बच्चों के द्वारा पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ किया गया
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पिथौरा विकासखंड के विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर गड़बेड़ा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्य अतिथि श्री मंशा राम पटेल जी सलाहकार मण्डल सदस्य,विशेष अतिथि श्री संत राम साहू जी सरस्वती शिशु मंदिर गड़बेड़ा पालक प्रबंधन समिति के सदस्य शिव कुमार साहू जी। पूर्व छात्र किशन पटेल, कल्पित पटेल,संदीप नाग राजू पटेल का विशेष सहयोग रहा । सर्व प्रथम अतिथियों के करकमलों से श्री कृष्ण जी के छाया चित्र में दीप प्रज्वलन कर आरती किया गया ।
आरती के पश्चातपश्चात श्री कृष्ण के वेशभूषा में सजे हुए भैया लोगो के द्वारा पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।पश्चात विद्यालय के दीदियों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। विद्यालय में श्रीकृष्ण राधा के वेशभूषा में सजकर आए हुए 30भैया बहिनो के झांकी प्रस्तुत किया बहनो की मटकी फोड़ मे प्रथम गीतांजली भैया मे मांशु साहू रहा। और दीदियों की रंगोली प्रतियोगिता मे दीदी कु.उमा महाजन प्रथम द्वितीय श्रीमती बेबी रश्मि साहू तृतीय श्रीमती कुसुमलता यादव, कु. परमेश्वरी सिन्हा दीदी रही।सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरस्वती शिशु मंदिर गड़बेड़ा के आचार्य एवं दीदियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री तेजू राम यादव के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रदर्शन किया।
देखें वीडियो



.jpeg)