पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।नगर के सभी पारा मोहल्लों में मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया।वही स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में दही लूट, मटकी फोड़ के अलावा राधाकृणा बनो प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।।
सरस्वती शिशु मंदिर के कार्यक्रम में कृष्णा जन्माष्टमी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रीना अग्रवाल ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर भारतीय संस्कृति परम्पराओ और ऋतु रिवाजो का नवनिहालो में बीजारोपण करने वाली संस्था है।समाज को सकारात्मक चिंतन और सोच को ऐसे आध्यात्मिक अयोजमो के माध्यम से मजबूत करती है।अध्यक्षता करते हुए अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष उमेश दीक्षित ने कृष्ण जन्माष्टमी की सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि समस्त प्रतिकूल परिस्थियों में जन्म लेने वाले सोलह कलाओं में निपुण भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी वाणी में गीता के माध्यम से मानव मात्र को जीवन जीने की कला का पथ पढ़ाया है।




.jpeg)