इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पौधरोपण व संरक्षण से संबंधित 15 आसान सवालों का जवाब देना होगा।सही जवाब देने वालों में समान अंक प्राप्त करने पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार का चयन ऑनलाइन ड्रा से किया जाएगा। प्रतियोगिता में 12 साल आयु वर्ग से ऊपर के सभी व्यक्ति भाग ले सकते हैं।यह प्रतियोगिता ओपन है। इसमें हर नागरिक भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता10 अगस्त 2022 की मध्य रात्रि 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद की प्रविष्टि स्वीकार्य नहीं होगा।यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की प्रविष्टियों को पुरस्कृत करने में प्राथमिकता दी जाएगी। आनलाइन प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन अभनपुर के नवाचारी शिक्षक हेमंत साहू करेंगे। यह जनजागरण सामाजिक सरोकार कार्यक्रम है। इसमें किसी प्रकार का न्यायलयीन दावा, आपत्ति,वाद विवाद स्वीकार्य नहीं है।वहीं पीपला फाउंडेशन के सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने व अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंचाने अपील किए हैं। जिससे लोग प्रेरित होकर अधिक से अधिक पौधरोपण कर सकें।
आरंग गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़। नगर के पीपला फाउंडेशन के संयोजन में लोगों में अधिक से अधिक पौधरोपण व संरक्षण करने हेतु जन-जागरूकता के उद्देश्य से पौधरोपण व संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है।यह अभियान का आयोजन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 13 जुलाई से 10 अगस्त 2022 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग्यशाली विजेताओं को दस हजार रुपये का नगद ईनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। पीपला ग्रुप संयोजक महेन्द्र पटेल ने बताया इस प्रतियोगिता में कुल 10000/ रुपये का पुरस्कार रखा गया है। जिसमें प्रथम 5001/- द्वितीय 3001/- तृतीय 2001/- दिया जाएगा। नगद पुरस्कार आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त 2022 को प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों को मिलेगा डिजिटल आकर्षक प्रशस्ति पत्र। प्रतियोगिता संबंधी प्रश्नों के चयन संकलन अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार के के पाटिल, समाजसेवी आनंदराम पत्रकारश्री, शिक्षक महेन्द्र पटेल व कुछ पर्यावरण विदो का सहयोग लिया गया है।

.jpeg)