रायपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आई टी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने प्रदेश के सभी लोकसभाओं में प्रभारी नियुक्त किया
आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने कमर कस ली है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश से लेकर लोकसभा, विधानसभा एवं जिला अध्यक्षों की धारा-धड़ एक के बाद एक नियुक्ति की गई और आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा द्वारा प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में प्रभारी भी नियुक्त कर दिया गया है।
बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया विभाग प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा के नेतृत्व वाली सोशल मीडिया विभाग की टीम ने विधानसभा चुनाव जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। जिसमें तत्कालीन खल्लारी विधानसभा आई टी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभय सिंह सोनवानी ने कांग्रेस पार्टी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से खुब मेहनत किया था। फलस्वरूप अभय सिंह सोनवानी के कार्यों की खुब सहराना किया गया था और अभय सिंह सोनवानी के कार्यों को देखते हुए पिछले साल 2021 में उन्हें प्रदेश सहसचिव नियुक्त किया गया था। बता दें कि प्रदेश में आने वाले 2023 में विधानसभा चुनाव है और कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया विभाग इसी को देखते हुए मिशन 2023 के संकल्प के साथ मैदान पर उतर रही है।
सरगुजा लोकसभा सह प्रभारी बनने के बाद अभय सिंह सोनवानी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम, आईटी सेल एवं सोशल मीडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सुप्रिया श्रीनेत, आई टी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी रुचिरा चतुर्वेदी, आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा एवं प्रदेश के सभी कांग्रेस जनों का सोशल मीडिया के जरिए आभार व्यक्त किया एवं अपने दायित्व को अच्छे से निभाने का आश्वासन दिया।
सरगुजा लोकसभा, सह प्रभारी बनने के बाद अभय सिंह सोनवानी को लगातार बधाई संदेश प्राप्त हो रही है, सरगुजा लोकसभा अध्यक्ष निखिल विश्वकर्मा, सीतापुर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र यादव सहित सरगुजा लोकसभा के सभी आई टी सेल के पदाधिकारियों एवं प्रदेश के सभी कांग्रेस जनों ने अभय सिंह सोनवानी को सह प्रभारी बनने पर शुभकामनाएं दी।

.jpeg)