दो शिक्षक के भरोसे चल रहा पचरी का प्राथमिक स्कूल 190 बच्चों की है दर्ज संख्या,नई नियुक्ति के बाद भी नही मिले कोई शिक्षक - sanskar.live

Hot




जुलाई 03, 2022

दो शिक्षक के भरोसे चल रहा पचरी का प्राथमिक स्कूल 190 बच्चों की है दर्ज संख्या,नई नियुक्ति के बाद भी नही मिले कोई शिक्षक

जल्द ही शिक्षक समस्या नहीं तो स्कूल में ताले बंदी की चेतावनी



महासमुंद झलप गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ / शासकीय प्राथमिक शाला पचरी शिक्षा विकास समिति और पालको की बैठक में यह निर्णय लिया गया है की अगर हमारे मांग  से  एक सप्ताह के अंदर पुरा नही हुआ तो पालको के द्वारा उग्र आन्दोलन एवम्  शाला में ताला बंदी किया जावेगा।शासकीय प्राथमिक शाला पचरी दो शिक्षक के भरोसे चल रहा है जो दो शिक्षक पदस्थ है,जिसमें से एक शिक्षक के पास प्रधान पाठक का भी कार्य है,जिसे कई प्रकार के सरकारी कार्यलीन कार्य करने होते है कुल मिलाकर यहा की पढ़ाई भगवान भरोसे चल रहा है,प्राथमिक स्कूल में लगभग 190 विधार्थी अध्ययनरत है,गत शैक्षणिक सत्र में शिक्षा व्यवस्था के लिए अन्य स्कूल के दो शिक्षकों को सलग्न किया गया था जो शासन के आदेश पर मुल शाला में वापस चले गये है,वर्तमान में प्राथमिक स्कूल में सिर्फ़ 2 शिक्षक पदस्थ है, जिसमें से एक शिक्षक जिनके पास प्रधान पाठक का भी दायित्व है,प्रधान पाठक को कई प्रकार के सरकारी कार्य करने होते है,इस तरह यहा के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है,हाल ही में शासन द्वारा शिक्षकों की नई भर्ती की गयी है, यहा प्राथमिक स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी होने के बाद भी एक भी नये शिक्षक की पदस्थापना नही की गयी है,यहा स्कूल में अध्ययनरत 80 से 90 प्रतिशत बच्चे प्रतिदिन स्कूल पढ़ने आते है,शिक्षक के अभाव में उनकी पढ़ाई उनके खुद के भरोसे हो गयी है,ग्राम पचरी के सरपंच श्रीमति हेमलता ड़ड़सेना व शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री परशु राम रात्रे  ने शासन प्रशासन और शिक्षा विभाग से प्राथमिक स्कूल में तत्काल शिक्षकों की पदस्थापना की मांग की है।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer