टीकाकरण के प्रभारी डॉ किशोर सिन्हा एवं सह प्रभारी डॉ नीलकंठ साहु के द्वारा दिया गया
पिथौरा संस्कार न्यूज़/ भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत निशुल्क कोविड टीकाकरण के प्रभारी डॉ किशोर सिन्हा एवं सहप्रभारी डॉ नीलकंठ साहु जी ने ग्राम बुंदेली के माध्यमिक स्कुल में छात्रों को कोविड 19 के बारे विस्तृत जानकारी दिया गया डॉ किशोर सिन्हा ने बताया कि आज हम लोग सुरक्षित हैं तो ओ सिर्फ टीका के वजह से, टीका अति आवश्यक है अपने पालको व पड़ोसियों को जागरूक कर टीकाकरण करवाने को कहा गया। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का टीका कोवेक्सिन और कोशिल्ड जल्द तैयार कर महामारी कॅरोना काल को हराया गया, डॉ नीलकंठ साहु जी ने स्वास्थ्य के बारे में छात्रों को जानकारी दिया कि हम स्वस्थ तो हमारा परिवार और देश स्वस्थ रहेगा
।तत्पश्चात 15 साल से ऊपर के छात्राओ को प्रधानमंत्री जन औषधि वाला सेनेटरी पेड़ का वितरण किया गया एवं सभी छात्रों को कॉपी,पेन,सेनेटाइजर व डायरी वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद सभापति अजय नायक जी, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य अभय शर्मा जी,सुरेश सिन्हा जी,गुलाब नायक जी, रूपेश नायक शंकरलाल पटेल जी,राजेश दीवान जी, शिक्षकगण, भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।



.jpeg)