ग्राम गड़बेड़ा में आगामी रामलीला मंचन एवं दशहरा उत्सव भव्य रूप से मनाने के लिए अभी से तैयारी की बैठक संपन्न हुई
पिथौरा संस्कार न्यूज़/ पिथौरा विकासखंड के रामलीला समिति ग्राम गड़बेड़ा का मासिक बैठक श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में रखा गया जिसमें समिति के द्वारा आगामी रामलीला मंचन एवं दशहरा उत्सव भव्य रूप से मनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दिये हैं।आगमी तीन दिवसीय राजा हरिश्चन्द्र,सीता स्वयंवर, पर बुधिया हास्य नाटक का मंचन किया जायेगा अंतिम दिवस संध्या छत्तीसगढ़ी में रावण वध का मंचन किया जाना है जिसके लिए अभी से कलाकारों ने श्री प्रीतराम सूर्ये के निर्देशन मार्गदर्शन में तैयारियां प्रारंभ कर दिये है
रामलीला समिति के उक्त बैठक में मुख्य रूप से निर्देशक श्री प्रीतराम सूर्ये,मार्गदर्शक श्री मनराखन साहू,अध्यक्ष श्री चंद्रहास निषाद, रामाश्रय दुबे,गौतराम साहू,नान्हू पटेल,लोकनाथ नायक,द्वारिका यादव,हेमसागर पंडा, भानुप्रताप पटेल,गेंदराम यादव,हीरालाल प्रजापति, अरुण पटेल,टीकम साहू, हेमप्रसाद पटेल ,मदन साहू, रोहन निर्मलकर स्थानीय कलाकार उपस्थित थे।उक्ताशय की जानकारी राम का अभिनय करने वाले पात्र राधेश्याम पटेल एवं कार्यक्रम मीडिया प्रभारी गौरव चंद्राकर ने दिया




.jpeg)