धर्मान्तरण से समाज को बचाएं : सांसद चुन्नीलाल
झलप संस्कार न्यूज़ /समीपस्थ ग्राम मुनगाशेर में भक्त माता कर्मा जयंती कलश यात्रा निकाल कर मनाई गई। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा भक्त माता कर्मा जी की आरती पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ततलश्चत अतिथियों का स्वागत माताओं द्वारा सुआ नृत्य से किया गया। रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री चुन्नीलाल साहू सांसद महासमुंद लोकसभा ने कर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भक्त माता कर्मा जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता कर्मा संघर्ष एवम् कठिनाइयों का सामना करती हुई समाज को संगठित कर समाज को सम्मान दिलाई। माता कर्मा अपनी भक्ति के प्रभाव से जगन्नाथ भगवान को प्रकट होने के लिए विवश कर दिया। उन्होंने प्रतिवर्ष होने वाले अकाल की स्थिति को देखते हुए कहा कि शिकाशेर जलाशय से नहर नाली का निर्माण कर सिचाई की सुविधा मिले इस हेतु शासन को पत्र लिखा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की अपनी संस्कृति है जो अन्य प्रांत के लोगों को आकर्षित करती हैं जिसे बचाकर रखना है ।
उन्होंने साहू समाज व अन्य समाज में हो रहे धर्मान्तरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले से समाज को बचाएं व किसी के बहकावे में न आवे। अन्य समाज भी इस विषय पर विचार कर अपनी संस्कृति व समाज को बचाएं। समाज के द्वारा सामुदायिक भवन मांग करने पर उन्होंने यथासंभव यथायोग्य सहयोग करने की बात कही। सभाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार साहू किसान प्रकोष्ठ संयोजक ने समाज की नियमावली पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समय समय कुछ नियम परिवर्तित होते रहते हैं। कफ़न कपड़ा के स्थान राशि, दसगात्र तालाब कार्यक्रम में विधवा माता को साड़ी के स्थान पर राशि प्रदान करने की बात कही। गंगाप्रसाद साहू सदस्य न्याय प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ ने न्याय व्यवस्था व दैनिक दिनचर्या पर, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक नीलकंठ साहू ने स्वास्थ्य पर व रक्तदान की जानकारी, कौड़ियां अध्यक्ष श्याम कुमार साहू ने सामाजिक संगठन व एकता व कुरुतियों को दूर करने पर, श्रीमती चंद्रिका साहू कौड़ियां उपाध्यक्ष ने शिक्षा व संस्कार पर, कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक लेखराम साहू ने बालक व बालिका शिक्षा व केरियर गाइडेंस पर, सचिव मूलचंद साहू ने समाज उत्थान व नशा मुक्ति पर, श्रीमती अासमती दीवान ने ग्राम साहू समाज की प्रशंसा करते हुए कर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी, पूर्व सरपंच श्रीमती पुष्पा दीवान ने साहू समाज की माताओं की सेवा ग्राम के विकास में योगदान करने की बात कही। कौड़ियां संरक्षक डिगम लाल साहू ने सामाजिक कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों को सहयोग करने की बात कही।
इस अवसर पर दुलिकेशन साहू उपाध्यक्ष कौड़ियां तीन नेहरू साहू श्रीमती कुन्ती साहू उपाध्यक्ष, श्रीमती गायत्री साहू, सरला साहू रामनाथ ठाकुर ग्राम पटेल, देवेन्द्र चंद्राकर यशवंत ध्रुववंशी ज्ञानसिंह ठाकुर गिरवर ठाकुर दसरथ ध्रुववंशी प्रभुलाल साहू सियाराम साहू मंचासीन थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम साहू समाज के पदाधिकारी गण सामाजिक जन नेहरू साहू राधेश्याम साहू कृष्णाकुमार रामनारायण देवनाथ मिलन साहू परस साहू रामनाथ साहू कुंजबिहारी साहू महिला समिति से लक्ष्मी साहू श्रीमती हीरासाहू श्रीमती सरोज साहू ईश्वरी साहू केशरी बाई साहू ऊषा साहू व सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन कौड़ियां संरक्षक डिगम लाल साहू व आभार प्रदर्शन रामनारायण साहू ने किया। उक्त जानकारी ग्रामीण अध्यक्ष नेहरू साहू व सचिव गजानंद साहू ने दी।




.jpeg)