नवाचार एक पहल समूह द्वारा जिला स्तरीय नवोदय अभ्यास परीक्षा आयोजित
महासमुन्द संस्कार न्यूज़ /नवाचार एक पहल समूह विकासखण्ड महासमुन्द के शिक्षको के द्वारा शा.प्राथमिक शाला तुरेंगा में रविवार को नवोदय अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया गया | इसमें महासमुन्द जिले के सभी विकासखण्ड के बच्चो के साथ गरियाबंद,बलौदाबाजार एवं रायपुर जिले के विद्यार्थीगण कुल 232 बच्चो ने परीक्षा में भाग लिया | नवोदय अभ्यास टेस्ट का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती एस.चन्द्रसेन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एम.पी.साहू,सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री गजेन्द्र ध्रुव,श्रीमती तारिका कुंजाम,श्रीमती हीना ढालेन एवं बीआरसी श्री जागेश्वर सिन्हा के मार्गदर्शन में लिया गया तथा समय समय पर अधिकारियों द्वारा एकलव्य,नवोदय विद्यालय,प्रयास विद्यालय परीक्षा के बारे में मार्गदर्शन मिलता रहा है |नवोदय अभ्यास परीक्षा कराने का उद्देश्य बच्चो के पूर्व तैयारी का आंकलन करना एवं गलतियों को सुधार करना है | शिक्षक लुकेश ध्रुव द्वारा बताया गया कि विगत दो तीन वर्षों से कोरोनाकाल की वजह से नवोदय अभ्यास परीक्षा का आयोजन नही हो पाया था जिसके कारण बच्चो को परीक्षा में कठिनाईयो का सामना करना पड़ा था विगत कुछ वर्षों से नवोदय परीक्षा ओएमआर शीट से हो रहा है इसे परीक्षा पूर्व कैसे भरना एवं तैयारी की कमियों को दूर करने के उद्देश्य से अभ्यास परीक्षा का आयोजन कराया गया | नवोदय परीक्षा 80 प्रश्न का होता है इसमें मानसिक योग्यता,अंक गणित परीक्षण,भाषा परीक्षण करके 100 अंक निर्धारित होता है | इन्ही सब बारीकियों को बताने एवं पूर्वाभ्यास के लिये अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया गया | इसके पूर्व नवाचार एक पहल समूह के शिक्षको के द्वारा एकलव्य विद्यालय टेस्ट परीक्षा साथ ही नवोदय विद्यालय टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है साथ ही नारायण देवांगन सर के उज्जवल लक्ष्य के यूट्यूब चैनल के माध्यम से एवं पूरे समूह के शिक्षको के समूह के माध्यम से ऑनलाइन टेस्ट एवं बच्चो को निःशुल्क ऑनलाइन क्लास एवं टेस्ट के माध्यम से बच्चो को नवोदय की तैयारी कराया जा रहा है |जिससे बच्चो को तैयारी करने में सफलता मिल रही है नवोदय टेस्ट के सफल आयोजन में सुश्री कावेरी वैष्णव सहायक शिक्षक,श्रीमती सीमा यादव सहायक शिक्षक,श्रीमती ललिता चन्द्राकर सहायक शिक्षक,संकुल समन्वयक शाहिद खान,राजेश साहू शिक्षक,चिंताराम साहू सहायक शिक्षक,टोमन दीवान सहायक शिक्षक,लोकनाथ पटेल सहायक शिक्षक,कोमल दीवान सहायक शिक्षक,परसराम ठाकुर सहायक शिक्षक,पालेश्वर ठाकुर सहायक शिक्षक,पितेश्वर ध्रुव शिक्षक,प्रदीप बघेल शिक्षक,पीताम्बर दीवान शिक्षक,लव दीवान सहायक शिक्षक,श्रीमती हेमलता बरिहा सहायक शिक्षक,श्रीमती ममता साहू सहायक शिक्षक,सरपंच श्रीमती देवकी दीवान,सरपंच प्रतिनिधि होरीलाल दीवान,अशोक पटेल,श्रीमती सुरुज पटेल,डोमन दीवान,विनोद नंदा,केवल दीवान,जीवन दीवान, हर्ष यादव,श्रीमती नन्दकुमारी दीवान सफाईकर्मी,गौरीबाई दीवान रसोईया एवं संकुल के शिक्षको का विशेष सहयोग रहा |
वीडियो देखें-

.jpeg)