पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ की हठधर्मिता के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मांगे पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी पिथौरा - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 11, 2022

पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ की हठधर्मिता के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मांगे पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी पिथौरा

 पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ की हठधर्मिता के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मांगे पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी पिथौरा



गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट



पिथौरा संस्कार न्यूज़/ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ, रायपुर पंजीयन क्रमांक 3414 वार्षिक वेतनवृद्धि की एक सूत्रीय मांग एक दिवसीय सामूहिक अवकाश के फलस्वरूप आज दिनांक 11 फरवरी को बैंक बंद  कर जिला सहकारी बैंक शाखा पिथौरा  के समस्त कर्मचारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश  बैंक को बंद रखा गया है  सहकारी एकता जिंदाबाद नारे के साथ धरना प्रदर्शन एवं  पंजीयक, सहकारी संस्थाऐं, छ.ग. की हठधर्मिता के खिलाफ पिथौरा शाखा सहित बैंक की समस्त 70 शाखाओं, 550 सहकारी समितियों में पदस्थ संवर्ग कर्मचारी सहित बैंक मुख्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन पर है अगर 17 फरवरी तक उनकी मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर अपनी अपनी शाखाओं में कलम बंद हड़ताल करते हुए कार्यस्थल पर पूरे दिन काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही बैंक मुख्यालय सहित समस्त शाखाओं एवं समितियों मैं तालाबंदी एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है 




वही बैंक बंद होने के कारण किसानों को धान की राशि व अन्य कार्यों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है




बैंक के ग्राहक किसान बैंक बंद होने से परेशानी का सामना करते हुए



जिला सहकारी बैंक शाखा पिथौरा के कर्मचारी प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer