थानेश्वर मंदिर के 52 वाँ वर्ष स्थापना दिवस पर श्री राम कथा एवं रुद्र महायज्ञ का आयोजन पिथौरा - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 10, 2022

थानेश्वर मंदिर के 52 वाँ वर्ष स्थापना दिवस पर श्री राम कथा एवं रुद्र महायज्ञ का आयोजन पिथौरा

थानेश्वर मंदिर के 52 वाँ वर्ष स्थापना दिवस पर श्री राम कथा एवं रुद्र महायज्ञ का आयोजन पिथौरा


गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट

पिथौरा संस्कार न्यूज़/ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पिथौरा थाना परिसर स्थित श्री थानेश्वर मंदिर में के 52 वाँ वर्ष स्थापना दिवस में श्री राम कथा एवं रुद्र महायज्ञ का पुनीत आयोजन किया गया है।अनेक अनुसंधानों से प्रमाणित हो चुका है कि रुद्राभिषेक से आत्म शुद्धि, सतोगुणी, संकल्प शक्ति की वृद्धि, ज्ञान शक्ति, विचार शक्ति, बुद्धि, श्रद्धा, भक्ति, पवित्रता मे वृद्धि, व्यापार व्यवसाय, कला कौशल, शास्त्रानुसंधान, व्यवहार कुशलता का सफल संपादन, सुखमय दीर्घ जीवन के आरोग्य साधनों का स्वतः संचय होता है। अमंगलो का नाश, पैशाचिक कष्टो से निवृति, विघ्न बाधाएं दूर हो सर्वत्र विजय व पितरों की शांति होती है।

महाशिवरात्रि कार्यक्रम


24 फरवरी से 02 मार्च प्रतिदिन प्रातः 6 से 8 बजे तक मानस पाठ 9 से 11 बजे अभिषेक, 2 से 5 बजे प्रवचन |


अतः समस्त धर्मानुरागी भगवत प्रेमी महानुभावों से सादर अनुरोध है कि सकुटुम्ब अपने सपरिवार व ईष्ट मित्रों सहित इस पावन महोत्सव में सम्मिलित होकर भगवान आशुतोष सदा शिव की कृपा से आत्मिय आनंद की अनुभूति कर अपनी मनोरथ पूर्ण करें। श्रीराम कथा वाचक पं. श्री विष्णु प्रसाद जी महराज चारभांठा (कबीरधाम) आयोजक थाना परिवार थानेश्वर मंदिर सेवा समिति पिथौरा

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer