राजिम पुन्नी मेला जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई 6 महिलाओं की मौत 5 घायल राजधानी से सटे अभनपुर के पास बड़ा सड़क हादसा - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 16, 2022

राजिम पुन्नी मेला जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई 6 महिलाओं की मौत 5 घायल राजधानी से सटे अभनपुर के पास बड़ा सड़क हादसा



संस्कार न्यूज़ डेस्क :- राजिम मेला का शुभारंभ बुधवार 16 फरवरी को प्रारंभ हो चुका है। इस बीच बड़ी दुःखद खबर सामने आई हैं,बुधवार सुबह लगभग 6 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर अभनपुर के केन्द्री में मोनफोर्ट स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में 06 महिलाओ की मौत हो गई थी, और इसी दुर्घटना में 05 अन्य महिलाएं घायल हो गईं थी। जिसके बाद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने घायल महिलाओं को बेहतर इलाज और मृत महिलाओं के परिजानों को 25-25 हजार रुपयों की सहायता के लिए निर्देशित किया था।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 6 बजे के करीब भिलाई से आ रही जायलो कार सीजी04एलडी 1581 अचानक मोनफोर्ट स्कूल के सामने डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें कुल 10 महिलाओं समेत 11 लोग सवार थे। हादसे में 4 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 महिला ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। बाकी चालक समेत लोगों को गंभीर अवस्था में रायपुर मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है। जहाँ उनका इलाज जारी हैं। मिली जानकारी मुताबिक सभी यात्री भिलाई से राजिम पुन्नी स्न्नान के लिए जा रहे थे। घटना स्थल पर पुलिस पहुचकर मामले की जांच कर रही है,एवं शव को पोस्टमार्टम करवाने में जुट गई हैं।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer