स्व. माँ शांति देवी बंसल की स्मृति में छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर शतरंज चयन स्पर्धा का आगाज़ 11 फरवरी से 27000 रुपये की नगद राशि ईनाम स्वरूप दिए जाएंगे पिथौरा - sanskar.live
ad inner footer ad inner footer ad inner footer
ad inner footer ad inner footer

Hot

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

फ़रवरी 10, 2022

स्व. माँ शांति देवी बंसल की स्मृति में छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर शतरंज चयन स्पर्धा का आगाज़ 11 फरवरी से 27000 रुपये की नगद राशि ईनाम स्वरूप दिए जाएंगे पिथौरा

 स्व. माँ शांति देवी बंसल की स्मृति में छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर शतरंज चयन  स्पर्धा का आगाज़ 11 फरवरी से 27000 रुपये की नगद राशि ईनाम स्वरूप दिए जाएंगे पिथौरा



गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट

पिथौरा संस्कार न्यूज़/ छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में महासमुंद जिला शतरंज संघ तथा नीलांचल सेवा समिति बसना के संयुक्त तत्वावधान में अग्रसेन भवन पिथौरा में 11 फरवरी से 14 फरवरी तक स्व. मां शांति देवी बंसल की स्मृति में छत्तीसगढ़ राज्य  स्तरीय शतरंज चयन स्पर्धा  का आयोजन किया जा रहा है ।

प्रतियोगिता 9 चक्रों में सम्पन्न होगी । छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमन्त खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पर्धा में विश्रामपुर, बलरामपुर, कोरबा, दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर,महासमुन्द,बिलासपुर ,रायगढ़,आदि जिलों के खिलाड़ियों ने स्पर्धा में खेलने हेतु अपनी सहमति दी है।

इस  स्पर्धा के माध्यम से प्रदेश की टीम गठित की जाएगी जिसमें चयनित प्रथम चार खिलाड़ी  आगामी 25 फरवरी से 3 मार्च तक कानपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शतरंज चयन स्पर्धा में छत्तीसगढ़  का  प्रतिनिधित्व करेंगे। स्पर्धा में टॉप टेन खिलाड़ियों को कुल 27000 रुपये की नगद राशि इनाम स्वरूप दिए जाएंगे।

पुरस्कार का विवरण इस प्रकार है

प्रथम ₹7000,द्वितीय/₹ 5000,तृतीय  ₹4000,चतुर्थ ₹ 3000,पंचम  ₹ 2000,षष्टम ₹ 2000,सप्तम ₹  1000,अष्टम ₹1000,नवम ₹1000,दशम ₹  1000

 राज्य चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों  को अग्रसेन भवन में  निशुल्क आवास व्यवस्था दी गई है।प्रतियोगिता संबंधी अन्य किसी जानकारी हेतु खिलाड़ी राज्य सचिव हेमन्त खुटे से मोबाइल पर जानकारी ले सकते है।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer