sanskar.live: प्रदेश

Hot




प्रदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

फ़रवरी 05, 2022

नगर के इकलौते खेल मैदान में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा

फ़रवरी 05, 2022

 


पिथौरा- नगर के इकलौते शहीद भगत सिंग खेल मैदान में शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा लगा रहता है ,दर्शकों के बैठने वाली सीट पर असामाजिक तत्वों के द्वारा लगभग रोजाना जाम छलकाया जाता है बैठने की जगह में शराब की बोतल व डिस्पोजल समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री पसरी रहती है। अंधेरा होते है असामाजिक तत्व मैदान के भीतर बैठ कर नशा करते है

शराब की बोतले मैदान में बिखरी रहती है, इन कांच के टुकड़ों से खिलाड़ी घायल होने लगे है, जिसे रोक पाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनोती है। खिलाड़ी अविनाश मित्तल ने बताया कि सुबह खेलने आने के दौरान मैदान में जगह-जगह कांच बिखरा पड़ा रहता है जिससे खिलाड़ियों कई बार चोटिल हो जाते हैं कांच की बोतल फोड़ दी जाती है जिससे मैदान खेलने हेतु उपयुक्त नही रहा है ।शाम ढलते ही कुछ लोग आकर यहां जमकर शराबखोरी करते हैं यहां के खराब वातावरण से  मैदान में आने वाली कुछ महिलाएं भी अब आना पसंद नहीं करती। ठीक ऐसा ही आलम नगर के पिथौरा- लाखागढ़ तालाब के पास एक आस्था के केंद्र  पर है जहाँ सुबह से ही गंजेड़ी व नशेड़ीओ का मजमा लगा रहता है उक्त स्थल के आस-पास राहगीरों से बदसलूकी की खबरें भी मिलती रहती है, रोजाना उक्त मार्ग से लाखगड से सैकड़ो राहगीर गुजरते है, गंजेडीयो द्वारा वातावरण दूषित किया जाता है किन्तु उन गंजेडीयो पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही ना करना समझ से परे है ।

Read More

फ़रवरी 03, 2022

3500 युवतियों की फर्जी शादी करवाकर किया 18 करोड़ रुपए का घोटाला, इस जिले के पूर्व CEO समेत दो बाबू गिरफ्तार

फ़रवरी 03, 2022

  


भोपालः Scam in CM Kanyadan Yojana युवतियों की फर्जी शादी कराकर 18 करोड़ रुपए का घोटाला करने वाले अधिकारियों को आखिरकार EOW की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। EOW की टीम ने इस मामले में विदिशा जिले के पूर्व CEO समेत दो बाबू गिरफ्तार किया है।

Scam in CM Kanyadan Yojana दरअसल, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ था। यहां 3500 युवतियों की फर्जी तरीके से शादी कराकर 18 करोड़ बांटा गया था। इस मामले को भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने विधानसभा में उठाया था। इस घोटाले को लेकर जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद EOW ने विदिशा जिले के पूर्व CEO समेत दो बाबूओं पर FIR दर्ज किया था। अब इस मामले पर पूर्व CEO समेत दो बाबू गिरफ्तारी हुई है।

(News Credit by IBC 24)


Read More

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer