भाषायी मर्यादा और बघेल का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं : अलका चंद्राकर - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 12, 2026

भाषायी मर्यादा और बघेल का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं : अलका चंद्राकर

भाषायी मर्यादा और बघेल का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं : अलका चंद्राकर

 "सत्ता छिनने की बौखलाहट ने बघेल की राजनीतिक सोच को कंगाल कर दिया है"


*बागबाहरा संस्कार न्यूज।* भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया है। भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय की स्वतंत्र निदेशक तथा भाजपा प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ की सह कोषाध्यक्ष अलका चंद्राकर ने कहा कि भाषायी मर्यादा से भूपेश बघेल का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।

अलका चंद्राकर ने कहा कि जब बघेल मुख्यमंत्री थे तो सत्ता का अहंकार सिर चढ़कर बोलता था, और अब सत्ता छिनने की बौखलाहट ने उनकी राजनीतिक सोच को कंगाली की दहलीज पर ला दिया है।

उन्होंने कहा कि 'नाबालिग' शब्द नितिन नवीन के लिए नहीं, बल्कि राहुल गांधी की अपरिपक्व राजनीति के लिए सटीक बैठता है। दशकों से राजनीति में रहने के बावजूद बचकानी हरकतों का रिकॉर्ड राहुल गांधी के नाम दर्ज है। बघेल को अपना यह विश्लेषण कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर लागू करना चाहिए।

चंद्राकर ने कहा कि नितिन नवीन के सह प्रभारी रहते 2023 विधानसभा और प्रभारी रहते 2024 लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ था, जबकि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हार के शतक के मुहाने पर खड़ी है।

उन्होंने कहा कि नितिन नवीन जमीन से उठकर छात्र राजनीति और संगठन के हर पायदान पर निष्ठा साबित कर विश्व के सबसे बड़े दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। उनका उपहास वही कर सकता है जिसकी राजनीति चापलूसी और परिवारवाद पर टिकी हो।



via Blogger https://ift.tt/CltPOFY
October 12, 2026 at 05:45PM