पिथौरा छात्रावास में विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - sanskar.live

Hot




अगस्त 10, 2026

पिथौरा छात्रावास में विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पिथौरा छात्रावास में विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पिथौरा छात्रावास में विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पिथौरा छात्रावास में विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पिथौरा छात्रावास में विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 न्यायिक मजिस्ट्रेट  सौरभ बारा रहे मुख्य अतिथि, बच्चों को कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 09/08/2026 को प्री मेट्रिक आदिवासी बालिका छात्रावास पिथौरा एवं प्री मेट्रिक बालक छात्रावास पिथौरा में संयुक्त रूप से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री सौरभ बारा उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में प्रतिधारक अधिवक्ता श्री उमेश कुमार साहू और कार्यक्रम की अध्यक्षता हॉस्टल अधीक्षक श्रीमती कामिनी सोनी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।

न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सौरभ बारा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज को संविधान द्वारा दिए गए विशेष अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है। शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह रोकथाम और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रतिधारक अधिवक्ता श्री उमेश कुमार साहू ने बच्चों को कानूनी सहायता कैसे मिल सकती है, इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर छात्राएं नि:शुल्क कानूनी सलाह ले सकते हैं।

बालिका हॉस्टल अधीक्षक श्रीमती कामिनी सोनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्व आदिवासी दिवस हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करने का अवसर देता है। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ-साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन हॉस्टल स्टाफ द्वारा किया गया। अंत में योगेश कुमार साहू अधीक्षक बालक छात्रावास ने आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_09.html
2026-08-09T17:20:19+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_517.html
2026-08-09T19:59:11+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_473.html
2026-08-09T22:59:04+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_10.html
2026-08-10T01:59:11+05:30

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer