बसना में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर पत्रकार यूनियन की मासिक बैठक संपन्न - sanskar.live

Hot




अगस्त 13, 2026

बसना में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर पत्रकार यूनियन की मासिक बैठक संपन्न

बसना में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर पत्रकार यूनियन की मासिक बैठक संपन्न
बसना में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर पत्रकार यूनियन की मासिक बैठक संपन्न

नए सदस्य नवीन कुमार साव का फूलमाला पहनाकर किया गया आत्मीय स्वागत, पत्रकार भवन के लिए आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प_*



बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर /छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे बड़े सक्रिय पत्रकार संगठन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर पत्रकार यूनियन की बसना ब्लॉक इकाई की मासिक बैठक संगठन के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित गौतम  के निर्देशानुसार, महासमुंद तेजतर्रार जिलाध्यक्ष श्री बलराज नायडू  के मार्गदर्शन तथा जिला पदाधिकारियों की अनुशंसा पर सक्रिय बसना ब्लॉक अध्यक्ष श्री मोहन साव  के नेतृत्व में संपन्न हुई। 

बसना नगर पंचायत सभागार में आयोजित इस वृहद बैठक कार्यक्रम में पत्रकारिता की उपयोगिता, जनहित एवं समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारी, पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों तथा पत्रकार हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान छ ग जनर्लिंस्ट वेलफेयर पत्रकार संघ में नए सदस्य के रूप में जुड़े नवीन कुमार साव का उपस्थित पत्रकार साथियों ने फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। साथियों ने आशा व्यक्त की कि नवीन कुमार साव संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को एवं पत्रकार भवन की जरूरत को प्रमुखता से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस बृहद बैठक के मुख्य अतिथि जिला वरिष्ठ उपाध्यक्षद्वय  शीत गुप्ता, मुजम्मिल कादरी, जिला महासचिव शुकदेव वैष्णव रहे। उन्होंने मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं आरती कर बैठक का शुभारंभ किया।

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीत गुप्ता पत्रकार भाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि  पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। पत्रकार केवल समाचार लिखने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाता है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर, विद्यार्थी, महिलाएं, व्यापारी तथा आम नागरिकों की समस्याओं को सामने लाकर संबंधित जिम्मेदारों तक पहुंचाना पत्रकार का महत्वपूर्ण दायित्व है।

उन्होंने कहा कि सच्ची पत्रकारिता में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। पत्रकार को किसी दबाव, भय अथवा प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सत्य को सामने लाने का प्रयास करना चाहिए। कई बार एक छोटी-सी खबर किसी जरूरतमंद व्यक्ति की बड़ी समस्या का समाधान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यही पत्रकारिता की वास्तविक शक्ति और उपयोगिता है।

पत्रकारिता आसान नहीं, जोखिम और संघर्ष से भरा है सफर*

बैठक में जिला महासचिव शुकदेव वैष्णव ने कहा कि आज पत्रकारिता का कार्य बाहर से जितना सहज दिखाई देता है, वास्तव में उतना ही चुनौतीपूर्ण है। समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों को कई बार विपरीत परिस्थितियों, सामाजिक दबाव, असुविधा, आर्थिक कठिनाइयों और जोखिम भरे हालात का सामना करना पड़ता है। दुर्घटना स्थल, प्राकृतिक आपदा, अपराध स्थल, देर रात की घटनाएं अथवा संवेदनशील मामलों में पत्रकार अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की चिंता किए बिना समाज तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है।

जिला उपाध्यक्ष मुज्जिमल कादरी ने कहा कि पत्रकार के हाथ में कलम और कैमरा केवल समाचार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। इस कलम का उपयोग किसी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से बदनाम करने के लिए नहीं, बल्कि वास्तविकता को सामने लाने, पीड़ित की आवाज बनने और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए होना चाहिए। पत्रकारिता में संयम, मर्यादा, सत्यापन और जिम्मेदारी का विशेष महत्व है।

जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर

बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों ने संकल्प व्यक्त किया कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता, कृषि, रोजगार, महिला एवं बाल सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। साथ ही किसी भी खबर को प्रकाशित अथवा प्रसारित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि करने और सभी पक्षों को उचित स्थान देने पर भी जोर दिया गया।

महासमुंद जिला एवं  बसना ब्लॉक के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट करना, पत्रकारिता के स्तर को मजबूत करना तथा पत्रकारों के हितों और सम्मान के लिए सकारात्मक एवं लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना है।

बसना में पत्रकार भवन की जरूरत, कलम की ताकत से उठेगी आवाज*

बैठक में बसना में पत्रकार भवन नहीं होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। पत्रकार साथियों ने कहा कि बसना क्षेत्र में लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय अनेक नामचीन एवं छतीसगढ़ राज्य स्तरीय पदों के सक्रिय पत्रकारों का निवास हैं, लेकिन उनके लिए ऐसा कोई सार्वजनिक एवं व्यवस्थित स्थान आज तक पपूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं है, जहां बसना क्षेत्र के पत्रकार साथी बैठक कर सकें, जनहित के समाचारों पर चर्चा कर सकें,पीड़ितों के प्रेस वार्ता आयोजित कर सकें तथा पत्रकारिता से संबंधित गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित कर सकें।

वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार भवन किसी एक व्यक्ति या एक संगठन की निजी आवश्यकता नहीं, बल्कि फूलझर अंचल बसना क्षेत्र की पत्रकारिता को मजबूत करने की सामूहिक आवश्यकता है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समक्ष लोकतांत्रिक एवं सकारात्मक तरीके से मांग रखी जाएगी.

आवश्यकता पड़ने पर बसना के पत्रकार साथी अपनी कलम की ताकत के माध्यम से इस महत्वपूर्ण जनहित एवं पत्रकार हित के विषय को लगातार प्रमुखता से उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अपने अधिकारों और सुविधाओं के लिए संगठित होकर आवाज उठानी चाहिए, लेकिन साथ ही पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

जिला पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों की रही उपस्थिति*

इस अवसर पर बसना ब्लॉक संरक्षक केशव साव ,बसना ब्लाक वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष पटेल, रूपानंद साव, विजय चौहान, रामकुमार नायक एवं केशव साव, बसना ब्लॉक महासचिव सुकिशन कश्यप, बसना ब्लॉक संगठन सचिव कुलदीप दुबे, हरजू सिंह, नरेंद्र सिंह तलूजा, दुर्गा अग्रवाल, अमर नाग,बसना ब्लाक प्रवक्ता छोटेलाल टंडन, कार्यकारिणी के सक्रिय पत्रकार साथी छतरसिंह नायक, रामेश्वर चौहान, सदानंद साव, बसना ब्लॉक मीडिया प्रभारी परशुराम केवर्त तथा बसना ब्लॉक प्रचार-प्रसार प्रभारी सूरज साव सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में छ ग जनर्लिंस्ट वेलफेयर पत्रकार संगठनमें जुड़े  बसना ब्लॉक के सबसे अधिक पत्रकार साथियों का बड़ा संघठन है उन्हें और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, पत्रकार हित के मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा जनहित की निष्पक्ष पत्रकारिता को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_13.html
2026-08-13T10:00:38+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_724.html
2026-08-13T10:59:08+05:30

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer