पिथौरा कन्या हायर सेकेंडरी में गठित हुई शाला प्रबंधन समिति, मिर्धा बनीं अध्यक्ष
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार *शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिथौरा* में सत्र 2025-26 के लिए *शाला प्रबंधन समिति (SMC)* के गठन हेतु विद्यार्थियों के पालकों-अभिभावकों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।।
बैठक में सर्वसम्मति से *25 सदस्यीय समिति* का गठन किया गया। समिति के *अध्यक्ष पद पर श्रीमती मिर्धा, निवासी बरकेल खुर्द* एवं *उपाध्यक्ष पद पर श्री हंसराज निषाद, निवासी खुटेरी* का चयन किया गया।
स्थानीय निकाय से जनप्रतिनिधि के रूप में *वार्ड पार्षद श्रीमती रेखा राजू सिन्हा* तथा *पार्षद श्री मन्नू लाल ठाकुर* को नामित सदस्य चुना गया। वहीं समिति के *सचिव के रूप में प्राचार्य श्री आशाराम बरिहा* दायित्व निभाएंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता *डी.के. साहू, अमर सिंह पटेल, इति प्रधान, व्ही.एल. होता, अंकिता ठाकुर, विजयलक्ष्मी पटेल, रोज एड्लिन बड़ा, लिलिमा साहू, विजय सिन्हा, केशव निषाद, ज्योति पटेल, गोपेश कुमार डड़सेना, रोहिला यादव, पुनीता पटेल* सहित समस्त शिक्षकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर तिलक लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बैठक में सभी सदस्यों ने शाला विकास योजनाओं एवं शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में *प्राचार्य आशाराम बरिहा* ने समस्त पालकों, अभिभावकों एवं पिथौरा परिक्षेत्र के गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_12.html
2026-08-12T05:36:14+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_847.html
2026-08-12T07:59:05+05:30








.jpeg)