जीवन विद्या अध्ययन व हर बच्चे का चेतना विकास हमारा एकमात्र लक्ष्य - गेंदलाल कोकडिया
अब खट्टा संकुल के सभी विद्यालयों में जलेगा जीवन विद्या का ज्योति
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/संकुल केंद्र खट्टा महासमुंद में अब नये संकुल समन्वयक के रूप में चेतना विकास मूल्य शिक्षा संचालित अभिभावक विद्यालय कोकड़ी सरकारी स्कूल के शिक्षक श्री गेंदलाल कोकडिया कार्य करेंगे।
खट्टा संकुल अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रधानपाठकों, शिक्षकों, संकुल प्राचार्य श्री लिकेश कुमार साहू, पूर्व समन्वयक श्री सुरेश कुमार साहू व वरिष्ठ शिक्षक श्री ओमनारायण शर्मा ने श्री कोकडिया का नाम प्रस्तावित किया। जिसे सभी शिक्षकों व प्रधानपाठकों ने सर्वसम्मति से सर्वमत से समर्थन किया है।
संकुल केंद्र खट्टा के समन्वयक बनने का श्रेय श्री कोकडिया ने वरिष्ठ शिक्षक श्री ओमनारायण शर्मा व पूर्व समन्वयक श्री सुरेश कुमार साहू को दिया है। साथ ही सभी शिक्षकों के प्रति सादर साधुवाद और हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित की है।
श्री कोकडिया ने सभी शिक्षकों से जीवन विद्या अध्ययन, चेतना विकास मूल्य शिक्षा, बच्चों की स्वच्छता, संबोधन, सहयोग, आज्ञापालन, नियंत्रण, अनुशासन, स्वानुशासन के साथ-साथ शिक्षकों को चेतना विकास मूल्य शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पाठ्य योजना बनाने का आग्रह किया है। डेली डायरी, नियमित उपस्थिति, अनमोल वचन, बच्चों के स्वच्छता व मानसिक स्वास्थ्य पर बच्चों से संवाद करने का भी आग्रह किया है।
जहां दूसरे संकुलों में समन्वयक बनने के लिए खींचतान होते रहता है, वहीं संकुल खट्टा के शिक्षकों ने निर्विरोध समन्वयक चयन कर, सर्वसम्मति से समन्वयक चयन कर न सिर्फ दूसरे संकुलों को अपितु प्रजातांत्रिक जन प्रतिनिधियों को संदेश दिया है कि अच्छे काम का समर्थन करने वालों को सबका समर्थन प्राप्त होता है।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/blog-post_02.html
2026-08-02T08:36:06+05:30



.jpeg)