विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के परिवार द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन के चतुर्थ दिवस कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विशेष रूप से शामिल हुए। - sanskar.live

Hot




अगस्त 02, 2026

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के परिवार द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन के चतुर्थ दिवस कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विशेष रूप से शामिल हुए।





महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* श्रावण मास के पावन अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के परिवार द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन के चतुर्थ दिवस रविवार को कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विशेष रूप से शामिल हुए। 

मंत्री ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और समस्त नागरिकों के कल्याण की कामना की।

भाजपा नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत*  

विधायक कार्यालय पहुंचने पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद उपस्थित भाजपा नेताओं ने भी मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। 

पूजन कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक और हवन सम्पन्न हुआ। पूरे वातावरण में शिव भक्ति का माहौल देखने को मिला।

"धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं" : मंत्री*  

पूजन के पश्चात मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं में धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा,  

_"इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक समरसता तथा आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। धर्म और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का दायित्व है।"_ 

मंत्री ने इस आयोजन के लिए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों से भेंट कर सभी को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होने की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के बाद मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने क्षेत्र के विकास से जुड़े कुछ विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की।

ये रहे उपस्थित*  

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा जिला मंत्री मनीष बंसल, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, भाजपा नेतागण हरवंश सिंह नानू भाई, अरविंद प्रहरे, हनीश बग्गा, गोविंद ठाकुर, राजेंद्र चंद्राकर, मैना कोसले, दिनेश रूपरेला, पीयूष साहू, राकेश सचदेवा, शुभम बाघ, सारिका यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित थे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer