कोकोभांठा-कोचर्रा में वरिष्ठ नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न
84 बुजुर्गों की बीपी, शुगर सहित अन्य जांचें की गईं
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /सर्व जन उत्थान सेवा समिति के सौजन्य से ग्राम कोकोभांठा एवं कोचर्रा में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए "सियान जतन" कार्यक्रम के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति की अध्यक्ष *गुणवती निषाद* ने बुजुर्गों को बीपी, शुगर, कैंसर, लकवा, हार्ट अटैक, मोतियाबिंद, सिकलसेल, हड्डियों में दर्द, भूख न लगना, फेफड़ों की बीमारी, हीमोग्लोबिन कम होना तथा शराब और धूम्रपान से होने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और संतुलित भोजन लेने के लिए प्रेरित किया।
शासकीय योजनाओं की दी जानकारी*
इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, आवास योजना, राशन कार्ड जैसी शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। समस्याओं का चिन्हांकन कर संबंधित विभागों को अवगत कराने एवं पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया।
84 वरिष्ठ नागरिक हुए लाभान्वित*
शिविर में गांव के *84 वरिष्ठ नागरिकों* का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बीपी एवं शुगर जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग से *प्रीतम उईके* एवं *उर्वशी उईके* स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्व जन उत्थान सेवा समिति की सचिव *मायालता पांडे*, कार्यकर्ता *गीतांजलि पांडे*, सुखबई ध्रुव, प्रेमा बाई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता ध्रुव, मितानिन बॉबी ठाकुर, भजो राम पटेल, रतिलाल पटेल, आत्माराम, कुबेरचंद, नंदलाल ठाकुर, गोपाल ठाकुर, पुरुषोत्तम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।


.jpeg)