पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी *सरस्वती साइकिल योजना* के अंतर्गत *शासकीय उच्चतर माध्यमिक q 1 आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि *जनपद पंचायत पिथौरा की अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे* ने नवमी कक्षा की *कुल 29 पात्र छात्राओं* को साइकिल प्रदान की। विशिष्ट अतिथि के रूप में *जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री ब्रह्मानंद पटेल, जनपद सदस्य श्रीमती दीपक भानु दीवान एवं जनपद सभापति श्री पुरुषोत्तम धृतलहरे* उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत *ग्राम पंचायत कौहाकुड़ा के सरपंच श्री नारायण पटेल, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री सोनऊराम यादव, सदस्य श्री नोहरदास साहू एवं प्राचार्य श्री बी.के. बघेल* के साथ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र का पूजन, सरस्वती वंदना एवं पुष्पांजलि से हुई। इसके पश्चात राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान का गायन किया गया।
समस्त अतिथियों का पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। *भावना साहू, चांदनी साहू, नेहा निषाद, लिसा वैष्णव, कामिनी दीवान, मानसी यादव, प्रेमकुमारी यादव* ने सुमधुर कंठ से स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
*प्राचार्य श्री बी.के. बघेल* ने स्वागत भाषण में विद्यालय की गतिविधियों एवं भौतिक आवश्यकताओं से अतिथियों को अवगत कराया। इस पर *जनपद उपाध्यक्ष श्री ब्रह्मानंद पटेल* ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि *श्रीमती उषा धृतलहरे* ने कहा कि _“विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ संस्कार एवं अनुशासन का विशेष महत्व है। तभी आगे चलकर योग्य नागरिक बन सकेंगे। सरकार की ये योजना बालिकाओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा देने के साथ आत्मनिर्भर बनाएगी।”_
कार्यक्रम का कुशल संचालन *श्री दिनेश कुमार निर्मलकर* ने किया एवं आभार प्रदर्शन *वरिष्ठ व्याख्याता श्री सुशील कुमार ओगरे* ने किया।
सफल आयोजन में सहयोग:* व्याख्याता *कोमल प्रसाद पटेल* एवं शिक्षकगण *जगतराम दीवान, लोचन पटेल, अंजना श्रीवास्तव, अंजु पटेल, पुकराम कुर्रे, मौसमी पटेल, रेणुका जगत, कोमल प्रसाद पुरैना, रोशन डड़सेना, दुर्योधन मांझी, महेंद्र कुमार ठाकुर, कौशल कीर्ति नेगी, मोनिका ध्रुव, मकरध्वज तांडी* की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
-

.jpeg)