विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री से सम्मानित हुए दिनेश साहू
विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री से सम्मानित हुए दिनेश साहू
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /विश्व रेड क्रॉस दिवस का आयोजन रायपुर में स्थित मेडिकल कॉलेज रायपुर के ऑडिटोरियम में भव्य रूप से आयोजित किया गया , जिसका थीम "United in Humanity ". जिसमें छत्तीसगढ़ के समस्त जिले के रेड क्रॉस वॉलिंटियर्स एवं अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिसमें महासमुंद जिले का विशेष योगदान से सहभागिता रही। महासमुंद जिला रेड क्रॉस की टीम जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में तथा महासमुंद रेडक्रॉस के चेयरमैन संदीप दीवान की अगुवाई एवं जिला रेडक्रॉस अधिकारी डॉ अशोक गिरी गोस्वामी के मार्गदर्शन में जिला टीम ने सभी विकासखंड के सचिवों के सहभागिता से उपरोक्त कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दर्शाया । इस कार्यक्रम में जिले से 53 जूनियर रेड क्रॉस वॉलिंटियर्स , 7 यूथ वालिंटियर के साथ-साथ जिले से जिला के क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल , मैनेजमेंट टीम के रूप में व्याख्याता दिनेश साहू व्याख्याता, श्रीमती किरण पटेल व्याख्याता , परसराम सिंन्हा, व्याख्याता श्री गुण सागर प्रधान व्याख्याता यशवंत कुमार चौधरी , श्रीमती लोकेश्वरी साहू सहायक प्राध्यापक इंडियन कालेज,डॉक्टर भुमिका शर्मा सहायक प्राध्यापक कोमाखान कालेज,श्रीमती हेमलता के विशेष सहयोग से जिला के टीम ने हर विधाओं में सहभागिता लेकर कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया। जिले की टीम ने लोक नृत्य प्राथमिक सहायता, एवं नाटक के माध्यम से संदेश तथा चित्रकला के माध्यम से रेडक्रॉस की सात सिद्धांतों पर फोकस करते हुए आयोजन में विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट सहभागिता सुनिश्चित किया।
उपरोक्त कार्यक्रम मे स्कूल शिक्षा मंत्री सम्माननीय गजेंद्र यादव ने पिथौरा विकासखंड के जूनियर रेड क्रॉस सचिव दिनेश कुमार साहू व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ईपाली को एवं डॉक्टर श्वेतलाना नांगल प्राध्यापक माता कर्मा कॉलेज महासमुंद को ,जिला में रेड क्रॉस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों पर विशेष सहयोग तेज लाल देवांगन जी रेड क्रॉस कार्यालय प्रभारी का रहा।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/blog-post_11.html
2026-05-11T09:48:00+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/blog-post_728.html
2026-05-11T09:51:38+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/blog-post_236.html
2026-05-11T10:51:29+05:30

.jpeg)