अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर जी द्वारा अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई
अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर जी द्वारा अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/यह महासभा लगभग 132 वर्षों पुराना गौरवशाली इतिहास रखने वाला संगठन है, जो देश के सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों में अपनी विशेष पहचान रखता है। समाज सेवा, संगठन शक्ति, शिक्षा, सामाजिक एकता एवं युवाओं को नेतृत्व प्रदान करने में महासभा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इतने प्रतिष्ठित एवं ऐतिहासिक संगठन में पदाधिकारी के रूप में दायित्व प्राप्त होना किसी भी व्यक्ति के लिए गर्व एवं सौभाग्य की बात है। नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में युवाओं, समाज सेवकों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान देकर संगठन को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया गया है।
युवा प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर जी का कहना है कि वह स्वयं को गर्व से कूर्मी क्षत्रिय मानते हैं और कूर्मी क्षत्रिय समाज की परंपरा सदैव सभी समाज, सभी धर्म एवं सभी वर्गों का सम्मान करने की रही है। उनका कहना है कि संगठन का उद्देश्य केवल अपने समाज तक सीमित नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारा, आपसी सहयोग एवं सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना है।
मिलिंद चंद्राकर जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/blog-post_13.html
2026-05-13T10:05:00+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/blog-post_823.html
2026-05-13T10:51:35+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/blog-post_417.html
2026-05-13T11:51:17+05:30





.jpeg)