नगर पंचायत देवभोग में पदस्थ लेखपाल से मारपीट पर कुर्मी समाज का आक्रोश - sanskar.live

Hot




मई 09, 2026

नगर पंचायत देवभोग में पदस्थ लेखपाल से मारपीट पर कुर्मी समाज का आक्रोश

नगर पंचायत देवभोग में पदस्थ लेखपाल से मारपीट पर कुर्मी समाज का आक्रोश
नगर पंचायत देवभोग में पदस्थ लेखपाल से मारपीट पर कुर्मी समाज का आक्रोश

 मामले में जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग को लेकर कुर्मी समाज जनों ने गृह मंत्री सहित थाने में दिया ज्ञापन


बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/नगर पंचायत देवभोग तहसील देवभोग गरियाबंद में लेखपाल के पद पर पदस्थ संदीप चंद्राकर पिता स्वर्गीय द्रुपद चंद्राकर बागबाहरा को कार्यालय समय में दिनांक 7 को नगर पंचायत देवभोग पदस्थ उप अभियंता श्याम सुंदर पटनायक व उनके द्वारा बुलाए गए कुछ गुंडो के द्वारा नगर पंचायत देवभोग में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के केबिन में घुसकर वहां के सीसीटीवी फुटेज को जबरन बंद करके प्लानिंग के तहत लेखपाल संदीप चंद्राकर को केबिन में बुलाकर मारपीट प्रारंभ कर दिया गया । संदीप चंद्राकर को उप अभियंता वा उनके गुंडो ने जान से मारने कभी प्रयास किया जिसमें वहां के मुख्य नगर पालिका अधिकारी स्वयं भी बीच बचाव कर रहे थे । इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद भी उप अभियंता व उसके बुलाए गए गुंडो को थाना प्रभारी देवभोग द्वारा औपचारिक कार्यवाही करते हुए छोटी-मोटी धारा लगाकर उन्हें तत्काल मुचलका जमानत देकर छोड़ दिया गया । जो कि यह साबित करता है कि उप अभियंता का गुंडागर्दी चरम सीमा पर है तथा प्रशासन उसका कुछ बिगाड़ नहीं पा रही है । संदीप चंद्राकर के साथ हुए इस कृत्य से कुर्मी समाज जनों को बहुत ही ठेस पहुंची है जिससे वे आक्रोशित होकर आज महासमुंद तथा बागबाहरा में विजय शर्मा गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को  थाना प्रभारी पुलिस थाना महासमुंद/ बागबाहरा द्वारा ज्ञापन सौंप कर इस मामले में जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की है और न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। जिसमें मुख्य रूप से राम जानकी ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र चंद्राकर,कमलेश चंद्राकर,उप क्षेत्र अध्यक्ष धर्मेंद्र दयालु,धरम,निखिल,कुणाल, हेमेंद्र,कुम्भज,खोमन,प्रांशु, नीतीश,सोहन,युगांत, डेविड,गौरव,मुकेश,प्रवीण, हर्ष आदि उपस्थित थे।




via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/blog-post_9.html
2026-05-09T19:22:00+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/05/blog-post_09.html
2026-05-09T19:51:40+05:30

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer