संगम क्रिकेट लीग का शुभारंभ, जनसेवा 24 किंग्स ने पहले मुकाबले में दर्ज की शानदार जीत - sanskar.live

Hot




मई 14, 2026

संगम क्रिकेट लीग का शुभारंभ, जनसेवा 24 किंग्स ने पहले मुकाबले में दर्ज की शानदार जीत

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद रहे




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ पिथौरा नगर में संगम क्रिकेट के तत्वाधान में शहीद भगत सिंह खेल मैदान पिथौरा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिथौरा नगर पंचायत के लोकप्रिय अध्यक्ष  देवेश निषाद एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकप्रिय नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने किया।  

इस अवसर पर पिथौरा क्रिकेट अकादमी के संयोजक मनमीत (रिक्की छाबड़ा), नगर पंचायत के  पार्षदगण, व फ्रेंचाइजी सहित खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं युवाओं को खेलों से जोड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला।

टूर्नामेंट के शुभारंभ के साथ ही खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

शहीद भगत सिंह खेल मैदान पिथौरा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जनसेवा 24 किंग्स* एवं पांडे नाइट राइडर के बीच खेला गया।टॉस जीतकर पांडे नाइट राइडर ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जनसेवा 24 किंग्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम की ओर से राजू पटेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 30 गेंदों में 65 रन बनाकर टीम को 187/7 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पांडे नाइट राइडर की टीम निर्धारित ओवरों में 162/6 रन ही बना सकी। इस प्रकार जनसेवा 24 किंग्स ने 25 रनों से शानदार जीत दर्ज की। 

मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए राजू पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनके आक्रामक खेल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।आपके बता दे जनसेवा 24 किंग्स के फ्रेंचाइजी कुलजीत आजमानी,हरप्रीत सलूजा है और पांडे नाइट राइडर के फ्रेंचाइजी रवि पांडे है ।टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में खिलाड़ियों का उत्साह और खेल प्रेमियों की भारी मौजूदगी देखने को मिली।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer