पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ भुरकोनी क्षेत्र के कांग्रेस नेता ओमप्रकाश चक्रधारी को दोबारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी पुनर्नियुक्ति पर स्थानीय लोगों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
ओमप्रकाश चक्रधारी ने इस अवसर पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर दोबारा विश्वास जताया गया है, जिसके लिए वे सभी के प्रति कृतज्ञ हैं और अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि द्वारकाधीश यादव एवं करण सिंह के नेतृत्व में वे संगठन को मजबूत करने और आने वाले समय में क्षेत्र में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे।

.jpeg)