पिथौरा में मोहिनी एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच और उदय शाखा ने राहगीरों को पिलाया शरबत - sanskar.live

Hot




अप्रैल 27, 2026

पिथौरा में मोहिनी एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच और उदय शाखा ने राहगीरों को पिलाया शरबत

पिथौरा में मोहिनी एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच और उदय शाखा ने राहगीरों को पिलाया शरबत



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच एवं उदय शाखा द्वारा मोहिनी एकादशी के अवसर पर सेवा कार्य का आयोजन किया गया। संस्था के सदस्यों ने भीषण गर्मी को देखते हुए जनहित में राहगीरों के लिए शीतल गुलाब शरबत वितरण शिविर लगाया।

उक्त कार्यक्रम स्थानीय थानेश्वर मंदिर के सामने स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास आयोजित हुआ। इस दौरान नेशनल हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों, दुपहिया वाहन चालकों सहित बसों में सफर कर रहे यात्रियों को रोककर शरबत पिलाया गया। ज्ञात हो कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जिसे देखते हुए संस्था द्वारा बस स्टैंड और हाईवे से गुजरने वाले मुसाफिरों को राहत पहुँचाने का प्रयास किया गया।

*मोहिनी एकादशी का महत्व*

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की इसी तिथि को भगवान विष्णु ने 'मोहिनी' रूप धारण किया था। समुद्र मंथन के दौरान जब असुरों ने अमृत कलश पर कब्जा कर लिया था, तब भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार लेकर अपनी माया से असुरों को मोहित किया और देवताओं को अमृत पान कराया। इसी स्मृति में मोहिनी एकादशी मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन व्रत और सेवा कार्य करने से व्यक्ति मोह-माया के बंधनों से मुक्त होता है।

संस्था के पदाधिकारी सौरभ अग्रवाल ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच और उदय शाखा भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा के कार्य जारी रखेगी। इस आयोजन में मंच के सभी सदस्यों और उदय शाखा की टीम का सक्रिय योगदान रहा।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/04/blog-post_27.html
April 27, 2026 at 05:51PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer