भाजपा ने तेज की स्थापना दिवस की तैयारी, कार्यक्रमों पर हुआ मंथन - sanskar.live

Hot




अप्रैल 05, 2026

भाजपा ने तेज की स्थापना दिवस की तैयारी, कार्यक्रमों पर हुआ मंथन

भाजपा मंडल ग्रामीण पिथौरा की आवश्यक बैठक ग्राम सोनासिली में संपन्न 


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/खल्लारी विधानसभा के भाजपा मंडल ग्रामीण पिथौरा की आवश्यक बैठक ग्राम सोनासिली में आयोजित की गई। मंडल की बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी। जिसमें आगामी 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस मनाने को लेकर मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी। कार्यक्रमों का रूपरेखा बनाकर मंथन किया गया ।जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित प्रेम शंकर पटेल वरिष्ठ भाजपा नेता एवं धरम पटेल बैठक प्रभारी कहा कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के निर्देश दिये। 


बैठक में पार्टी के दिशा निर्देश में 6 अप्रैल को सभी कार्यालयों पर ध्वजारोहण समेत कार्यकर्ता घर-घर जाकर ध्वज लगाने का अभियान चलाने, 7 अप्रैल को गांव-बस्ती में संपर्क अभियान चलाने, 8 व 9 अप्रैल को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस मनाने का रुपरेख पर दिशा निर्देश दिये। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से नीलकंठ साहू मंडल अध्यक्ष, प्रेम शंकर पटेल वरिष्ठ भाजपा नेता, धरम पटेल सह प्रभारी प्रभारी भाजपा मंडल ग्रामीण पिथौरा, अजय नायक, गौरव चंद्राकर,देवा पटेल, लोकेश पटेल, नकुल किशोर यादव, एतराम साहू ,देवचंद साहू ,गेंदराम ठाकुर विष्णु साहू ,रेवाराम पटेल, प्यारी लाल नायक, चोप लाल चौधरी,जीतराम यादव सरपंच प्रतिनिधि सहित मंडल के पदाधिकारी काफी संख्या में मौजूद थे।





Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer