भाजपा मंडल पिथौरा द्वारा ग्राम लक्ष्मीपुर में “गांव चलो, घर चलो” अभियान का आयोजन किया गया - sanskar.live

Hot




अप्रैल 13, 2026

भाजपा मंडल पिथौरा द्वारा ग्राम लक्ष्मीपुर में “गांव चलो, घर चलो” अभियान का आयोजन किया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल रहे





पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ भाजपा स्थापना दिवस के 47 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में  भाजपा मंडल पिथौरा द्वारा ग्राम लक्ष्मीपुर में “गांव चलो, घर चलो” अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकर अग्रवाल ने केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए यह भी पूछा कि प्रधानमंत्री आवास इस गांव में कितने लोगों को प्राप्त हुआ है और कौन पात्र व्यक्ति वंचित रहा है क्या आप लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनवाया है या नहीं बनवाया है बनवाने के लिए क्या प्रक्रिया है उसे भी संक्षिप्त में बताया महतारी वंदन का पैसा आप लोगों के खाते में आ रहा है या नहीं आप लोगों के घर में स्वच्छ पीने ला योग्य पानी आ रहा है कि नहीं धान का बोनस आप लोगों के खाते में आया या नहीं राशन वितरण समय पर हो रहा है या नहीं बहुत सारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है या नहीं।

ग्रामीण जनों ने योजना का लाभ मिल रहा है बताया और कुछ पात्र व्यक्ति जो उसे समय गांव में नहीं थे उनका नाम छूट गया था तत्काल सरपंच को कह कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया

मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव हो या न हो, लगातार गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की मॉनिटरिंग करते हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई गरीब या पात्र व्यक्ति योजना से वंचित रह जाता है, तो कार्यकर्ता संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को सूचित कर उसे योजना का लाभ दिलाने का प्रयास करते हैं। साथ ही आशीष शर्मा राज्य और केन्द्र सरकार की योजना और नीतियों गांव के ग्रामीण जन संतुष्ट है या नहीं पूछा तो एक वृद्ध महिला ने कहा कि मोदी जी हमारे लिए इतना सोचते हैं जो एक परिवार का व्यक्ति नहीं सोच सकता हम आने वाले समय में भी मोदी जी के साथ हैं जिन्होंने हमें मुफ्त में राशन प्रधानमंत्री आवास महतारी वंदन हर घर में जल की व्यवस्था कि हम उनका उपकार कैसे भूल सकते हैं  

नगर पंचायत के उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार  गांव की अंतिम व्यक्ति के विकास कि योजना बनाती है 

इस अवसर पर  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी,  जिला सह कोषाध्यक्ष प्रीत राम सूर्या,  वरिष्ठ भाजपा नेता शशि डड़सेना, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वेद प्रकाश गोयल, लक्ष्मीपुर के सरपंच सत्यनारायण पटेल, रामप्रसाद बारीक एवं दुलीकेशन साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त करना रहा।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer