मनोनयन के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों की सूची भाजपा मण्डल सांकरा जोंक ने जारी कर दिया गया है जिसके अंतर्गत शेख हुसैन को मीडिया प्रभारी पद पर मनोनयन के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। नियुक्ति की घोषणा होते ही विभिन्न स्तरों पर नेताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया कि शेख हुसैन अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और मीडिया प्रबंधन की कुशलता से पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका मनोनयन संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को मजबूती से प्रस्तुत करने में सहायक सिद्ध होगा। शेख हुसैन ने इस नियुक्ति के लिए रूपकुमारी चौधरी सांसद, डॉ संपत अग्रवाल विधायक बसना, योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुंद, चंद्रहास चंद्राकर अध्यक्ष बीज विकास निगम, एतराम साहू जिला अध्यक्ष भाजपा,हलदर साहू मंडल अध्यक्ष सांकरा सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/04/blog-post_6.html
April 6, 2026 at 07:39AM

.jpeg)