भाजपा मंडल पिथौरा ग्रामीण का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न - sanskar.live

Hot




अप्रैल 01, 2026

भाजपा मंडल पिथौरा ग्रामीण का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न

भाजपा मंडल पिथौरा ग्रामीण का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न

29,30 मार्च दो दिवसीय चंडी मंदिर घुचापाली परिसर में आयोजित की गई प्रशिक्षण 

भाजपा के वरिष्ठ जनों से मिला मार्गदर्शन





पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/महासमुंद जिले के सभी मंडलो में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान चलाया जा रहा है।जिसमे प्रशिक्षण प्राप्त सभी भाजपा पदाधिकारियों ने अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मंडलो में प्रशिक्षण दिया, जिसमे भाजपा मंडल पिथौरा ग्रामीण में प्रशिक्षण दो दिवस 29, 30 मार्च को आयोजित की गई। जिसमें सत्र के प्रथम सत्र व दूसरे दिन में चंडी माता मंदिर परिसर घुचापाली बागबाहरा के भाजपा के वरिष्ठ नेता परेश बागबाहरा, चुन्नीलाल साहू ,प्रीतम दीवान ,डॉ विमल चोपड़ा, चंद्रहास चंद्राकर ,पूनम चंद्राकर, संदीप दीवान, एतराम साहू ने अपने अपने विषयो पर मुखाग्र होकर बहुत ही सरल भाषा मे कार्यकर्ताओ को विस्तार पूर्वक जानकारी दिये।जिसमें मुख्य विषय रहे सोशल मीडिया,संगठन,वैचारिक परिचर्चा, जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दिये। 30 मार्च को चंडी मंदिर परिसर घुचापाली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मण्डल प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।वक्ताओं ने पार्टी के विचारधारा और संगठन पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से अवगत कराया। साथ ही भाजपा के इतिहास, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर गहन चर्चा की गई।वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाया जाता है, जिससे संगठन जमीनी स्तर पर और मजबूत होता है। ग्रामीण मण्डल से आए कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण सत्रों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।तत्पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का भाजपा मंडल पिथौरा ग्रामीण में कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा जिसका समापन किया गया। उक्त दो दिवसीय प्रशिक्षण में  मंडल अध्यक्ष डॉ नीलकंठ साहू, प्रेम शंकर पटेल, सादराम पटेल, दिनेश अग्रवाल, मनोहर साहू ,सुशील कांति पटेल, लोकेश पटेल ,सेतराम पटेल ,प्रीतम साहू ,ऐतराम साहू सहित मंडल के सभी मोर्चा के पदाधिकारी काफी संख्या में उपस्थित थे ।प्रशिक्षण कार्यक्रम की पूरी जानकारी गौरव चंद्राकर मीडिया प्रभारी के द्वारा दिया गया।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/04/blog-post.html
April 1, 2026 at 10:20AM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer