क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यो की स्वीकृति आदेश जारी अल्का चंद्राकर - sanskar.live

Hot




मार्च 12, 2026

क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यो की स्वीकृति आदेश जारी अल्का चंद्राकर

 स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण कार्यों हेतु 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि प्रदान किया गया



*बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/श्रीमती अल्का चंद्राकर (स्वतन्त्र निदेशक इस्पात मंत्रालय) व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी 2023 की अनुशंसा पर खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न शासकीय स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण कार्यों हेतु 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि प्रदान किया गया है। जिसकी स्वीकृति आदेश संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी कर दिया गया है।

    प्रेस विज्ञप्ति में श्रीमती अल्का चंद्राकर ने बताया कि खल्लारी विधानसभा अंतर्गत ग्राम मोंगरापाली (रे) शा.हा.से.स्कूल में 10 लाख रुपये, ग्राम बकमा 

 शा. हाई स्कूल में 10 लाख रुपये, ग्राम कसेकेरा शा. हाई स्कूल 10 लाख रुपये, ग्राम भलेसर शा. हाई स्कूल में 10 लाख रुपये, ग्राम घुंचापाली शा. हाई स्कूल में 10 लाख रुपये, ग्राम एमकेबाहरा शा. हाई स्कूल में 10 लाख रुपये, ग्राम खैरट खुरद उ.मा. स्कूल में 10 लाख रुपये, ग्राम सुखरीडबरी उ.मा. स्कूल में 10 लाख रुपये, ग्राम तूसदा स्कूल शा. हा. से. स्कूल में 10 लाख रुपये, ग्राम पचेड़ा शा. हा. से. स्कूल में 10 लाख रुपये, ग्राम डोंगरीपाली शा. हा. से. स्कूल में 10 लाख रुपये, ग्राम गोडबहाल शा.हा.से.स्कूल में 10 लाख रुपये, ग्राम गडबेडा शा.हा.से. स्कूल में 10 लाख रुपये की लागत से प्रार्थना शेड का निर्माण की जायेगी, जिसका लाभ वहां पढ़ने वाले छात्रों को पहुंचेगी। क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यो की स्वीकृति आदेश जारी होने के पश्चात्‌ स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है । साथ ही खल्लारी विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से श्रीमती चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी के प्रति आभार प्रकट किये हैं।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer