भगतदेवरी में तीन दिवसीय पतंजलि योग शिविर का सफल समापन, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लिया भाग - sanskar.live

Hot




मार्च 13, 2026

भगतदेवरी में तीन दिवसीय पतंजलि योग शिविर का सफल समापन, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लिया भाग

भगतदेवरी में तीन दिवसीय पतंजलि योग शिविर का सफल समापन, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लिया भाग




देखें विडियो 


पिथौरा सस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/भगतदेवरी  पतंजलि योग समिति जिला महासमुंद के तत्वावधान में ग्राम भगतदेवरी में 11 से 13 मार्च तक तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन से ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं तथा महिलाओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और योग के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। पूरे तीन दिनों तक चले इस शिविर में आसपास के कई गांवों से भी लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

योग शिविर में पतंजलि योग समिति के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तिलक साव जी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव दूर होता है और व्यक्ति निरोगी जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर जनपद सदस्य भगतदेवरी निवासी भारती छोटू अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने योग के माध्यम से स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था किसान पंचायत के प्रभारी गणेशराम साहू द्वारा की गई। उन्होंने शिविर में आए ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम ही नहीं, बल्कि जीवन को सकारात्मक और अनुशासित बनाने का मार्ग भी है। शिविर के सफल आयोजन में गणेशराम साहू की विशेष भूमिका रही और उनके प्रयासों से तीनों दिन कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पतंजलि योग समिति जिला महासमुंद के प्रभारी पुरुषोत्तम पटेल, भारत स्वाभिमान के रमेश राय, बसना तहसील प्रभारी रमेश अग्रवाल, डॉ. वृन्दावन पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर योगाभ्यास किया।

शिविर में केदारनाथ, ग्राम गोटिया के अमर अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, खेमराज साहू सहित आसपास के कई गांवों से आए ग्रामीणों ने भाग लिया। वहीं भैरोपुर के गोटिया भी विशेष रूप से शिविर में शामिल हुए और योग का लाभ लिया।

तीन दिनों तक चले इस योग शिविर में भगतदेवरी, बसना, कंचनपुर, केसरीपुर, लालमाटी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। समापन अवसर पर आयोजकों ने कहा कि योग को गांव-गांव तक पहुंचाने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीणों ने भी नियमित योग करने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।


via Blogger http://www.sanskar.live/2026/03/blog-post_13.html
March 13, 2026 at 10:55AM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer