टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का साझा मंच करेगा बड़ा आंदोलन महासमुंद जिले से सैकड़ों शिक्षक करेंगे दिल्ली कुच - sanskar.live

Hot




मार्च 21, 2026

टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का साझा मंच करेगा बड़ा आंदोलन महासमुंद जिले से सैकड़ों शिक्षक करेंगे दिल्ली कुच

 छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न 



 महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /महासमुंद जिला बैठक में फेडरेशन ने लिया बड़ा निर्णय चार अप्रैल दिल्ली में होने वाले आंदोलन में जिले के पांचों ब्लॉक से सैकड़ों शिक्षक आंदोलन में शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता करते जिला अध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर ने बैठक में उपस्थिति सभी ब्लाक अध्यक्षों को आगमी 31 मार्च तक संगठन का सदस्यता अभियान पूरा करने का लक्ष्य दिया गया। इस बार सदस्यता अभियान में जिले के सहायक शिक्षको प्राथमिक शाला के प्रधान पाठकों शिक्षकों एवं व्याख्याता साथियों को भी संगठन की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। साथ ही बताया गया की इस बार डिजिटल प्लेट फॉर्म का उपयोग करते हुए सदस्यता फॉर्म ऑनलाइन भी संधारित कराना है।

          जिला अध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर ने कहा संगठन के सभी पदाधिकारियों की यह महती जवाबदारी हैं कि वे प्रत्येक स्कूलों में पहुंचकर साथियों संगठन की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर शिक्षक संबंधी जो भी समस्या हो तत्परता से कार्य करने पर भी चर्चा हुआ।

          बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सिराज बक्श ने कहा छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन अपने साथियों के अधिकार के लिए लगातार संघर्ष करता आ रहा है आगामी समय भी शिक्षकों के अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा। आगे बैठक को प्रदेश महासचिव आदित्य गौरव साहू ने संबंधित करते हुए कहा कि फेडरेशन को रचनात्मक कार्य करने वाले नवाचारी शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने के लिए विविध आयोजनों के माध्यमों से उनके मनोबल को मजबूत करने के लिए बेहतर प्रयास करना होगा। दिनेश नायक प्रदेश अनुशासन समिति प्रभारी जिला संरक्षक बीपी मेश्राम महेंद्र बघेल ब्लाक द्वय अध्यक्ष बाबूलाल ध्रुव महासमुंद प्रकाश बघेल बागबाहरा ने भी बैठक को संबोधित किया।

         बैठक में प्रमुख रूप से पुरुषोत्तम चंद्राकर उपाध्यक्ष, विजय राजपूत महामंत्री, गोपाल साहू प्रवक्ता भूपेंद्र दीवान संयुक्त सचिव सर्वेंद्र महानदीया सह सचिव सहित आत्माराम साहू, दुर्वासा गोस्वामी लोचन साहू प्रेम नारायण चंद्राकर टिकेश्वर साहू राजू कंवर डिगेश पुरैना महेश्वर निषाद आदि पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक का संचालक जिला प्रवक्ता गोपाल साहू ने एवं आभार प्रदर्शन जिला सचिव विनय कुमय यादव ने किया।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer