ट्राइबल महिलाओं के साथ मिलकर प्राकृतिक उत्पादों का नया बाजार बना रहीं श्रुति धाकड़
भोपाल संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/आज के समय में लोग प्राकृतिक और ऑर्गेनिक उत्पादों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। इसी दिशा में भोपाल की उद्यमी श्रुति धाकड़ ने अपनी पहल “श्रुपनील” के माध्यम से एक अनोखी मिसाल पेश की है। श्रुति धाकड़ ने ट्राइबल समुदायों के साथ काम करते हुए देखा कि कई आदिवासी महिलाएँ शहद, बी-पोलन, बी-वैक्स और प्रोपोलिस जैसे प्राकृतिक उत्पाद बनाती हैं, लेकिन उन्हें बाजार तक पहुंच नहीं मिल पाती।
इसी समस्या को अवसर में बदलते हुए उन्होंने Shrupaneel की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक शहद को लोगों तक पहुँचाना और ट्राइबल महिलाओं को उचित मूल्य व रोजगार के अवसर देना है।
श्रुति बताती हैं कि शुरुआत में संचार और बिक्री उनके लिए चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन समय के साथ उन्होंने इन कौशलों को सीखा और अपने ब्रांड को विभिन्न मंचों जैसे IIT बॉम्बे टेकफेस्ट और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल में प्रस्तुत किया।
आज श्रुपनील न केवल प्राकृतिक और शुद्ध शहद के लिए पहचाना जा रहा है, बल्कि यह ट्राइबल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/03/blog-post_57.html
March 15, 2026 at 03:22PM
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/03/blog-post_87.html
March 15, 2026 at 03:51PM

.jpeg)