शासकीय प्राथमिक शाला लभांडी रायपुर में संपन्न हुआ विदाई समारोह - sanskar.live

Hot




मार्च 15, 2026

शासकीय प्राथमिक शाला लभांडी रायपुर में संपन्न हुआ विदाई समारोह

शासकीय प्राथमिक शाला लभांडी रायपुर में संपन्न हुआ विदाई समारोह

 कक्षा पांचवी के छात्रों को दी गई विदाई, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में दी गई जानकारी


"प्राथमिक शिक्षा होती है जीवन की आधारशिला, सफलता के लिए करनी पड़ती है निरंतर पढ़ाई" विदाई समारोह पर शिक्षकों ने दिया बच्चों को संदेश*





*रायपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/शासकीय प्राथमिक शाला लभांडी में कक्षा पांचवी के विद्यार्थियो के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा एवं वंदना के साथ हुईl इस अवसर पर प्रधान पाठक एवं शिक्षकों ने बच्चों का तिलक लगाकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना प्रदान कीl  शिक्षकों ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा जीवन की आधारशिला होती है और यहीं से मिले संस्कार उन्हें चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैl मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण निषाद ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए अनुशासन में रहने एवं माता-पिता गुरुजनों की बातों पर अमल करते हुए नियमित पढ़ाई करने पर जोर दियाl  कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक विद्यार्थियों ने भविष्य में क्या बनना चाहते हैं, इस पर अपनी बात शिक्षकों के समक्ष रखीl इस पर प्रत्येक विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन शिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया l विदाई समारोह कार्यक्रम के लिए बच्चों के लिए मनोरंजक गेम्स एवं लर्निंग गतिविधियां रखी गई थी जिस पर बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किया गया l कल्पना बंजारे मिस परफेक्ट और मिस्टर परफेक्ट खिलेश्वर सेन चुने गए, सर्वश्रेष्ठ परिधान के लिए जिज्ञासा भारती और भूपेश यादव को पुरस्कृत किया गयाl अंत में स्कूल परिवार से विदा हो रहे हैं समस्त बच्चों को स्मृति स्वरूप पुरस्कार एवं शैक्षणिक सामग्री भेंट की गई साथ में सोमवार से प्रारंभ हो रहे हैं कक्षा पांचवी बोर्ड परीक्षा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान कीl कार्यक्रम का संचालन शिक्षक देवेंद्र कुमार साहू ने कियाl इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण निषाद, प्रधान पाठक रघुवीर निषाद, संकुल समन्वयक नीरज गुप्ता, पुरुषोत्तम बघेल, राकेश पुरी गोस्वामी, चम्पेश कुमार गंजीर, प्रीति चंद्राकर देवकुमारी साहू, लक्ष्मी साहू एवं शाला के समस्त स्टाफ उपस्थित रहेl


via Blogger http://www.sanskar.live/2026/03/blog-post_15.html
March 15, 2026 at 07:15AM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer