चन्द्रनाहु शिक्षण समिति के पुन: अध्यक्ष बने राहुल चंद्राकर, सचिव बने कमलेश चंद्राकर - sanskar.live

Hot




मार्च 16, 2026

चन्द्रनाहु शिक्षण समिति के पुन: अध्यक्ष बने राहुल चंद्राकर, सचिव बने कमलेश चंद्राकर

 लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुए चुनाव में समाज ने राहुल को दिया दोबारा अवसर




महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/चन्द्रनाहु शिक्षण समिति का चुनाव बागबाहरा रोड स्थित छत्तीसगढ़ स्कूल परिसर में शांतिपूर्ण माहाैल में हुई । जिसमें अध्यक्ष, सचिव सहित संचालन समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन  लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुआ। अध्यक्ष राहुल चंद्राकर तथा ऋषि चंद्राकर अध्यक्ष पद के दावेदार थे। सचिव पद के लिए  सचिव कमलेश चंद्राकर, हरीश चंद्राकर व हेमेंद्र चंद्राकर मैदान में थे। समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारी आगामी कार्यकाल में संस्था के शैक्षणिक व सामाजिक कार्यों को संचालित करेंगे। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए राहुल चंद्राकर को 449 वोट तथा ऋषि चंद्राकर को 306 मत मिले इस तरह 143 वोटों से राहुल चंद्राकर विजयी रहे। ज्ञात हो कि राहुल चंद्राकर के अध्यक्षीय कार्यकाल का यह दूसरी पारी है। इसी प्रकार सचिव पद के लिए कमलेश चंद्राकर को 297 वोट तथा हरीश चंद्राकर को 290 मत प्राप्त हुए। कमलेश चंद्राकर 7 वोटों के अंतर से विजयी रहे। कमलेश चंद्राकर का भी यह सचिव पद का दूसरा कार्यकाल होगा।  

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल चंद्राकर ने कहा कि उनका प्रयास समाज द्वारा संचालित शिक्षण समिति को पारदर्शी रूप से संचालित करने का रहा है। पिछले कार्यकाल में भी समिति द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थाओं के हित को ध्यान में रखकर कार्य किया गया है। पिछले कार्यकाल में हुए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए समाज ने इस बार पुन: सेवा का अवसर प्रदान किया है। इसके लिए मैं कृतज्ञ हूं। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य, समिति के पदाधिकारी सहित समाजजन बड़ी संख्या में माैजूद रहे।श्री चंद्राकर के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर चंद्रनाहु क्षत्रिय कुर्मी समाज के राज अध्यक्ष केशव चन्द्राकर, ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्राकर, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर, पूर्व केंद्रीय महामंत्री हिम्मत चंद्राकर, पूर्व राज अध्यक्ष वतन चंद्राकर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्राकर, सचिव हुलास चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर सहित समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

संचालन मंडल में निधी चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, द्रोण चंद्राकर, चंद्रपाल चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, चंद्रमणि चंद्राकर, धर्मराज चंद्राकर, जब्बर चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर, दयालु चंद्राकर, प्रसुन चंद्राकर, सुरेखा चंद्राकर, हर्षित चंद्राकर, केशव चंद्राकर, निखिल चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, धरमचंद्र चंद्राकर निर्वाचित हुए।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer