शासकीय उच्च प्राथमिक शाला भगत देवरी बनी शराबियों का अड्डा, शिक्षक-छात्र परेशान - sanskar.live

Hot




मार्च 28, 2026

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला भगत देवरी बनी शराबियों का अड्डा, शिक्षक-छात्र परेशान

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला भगत देवरी बनी शराबियों का अड्डा, शिक्षक-छात्र परेशान



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/महासमुंद जिले के अंतर्गत आने वाले पिथौरा विकासखंड के ग्राम भगत देवरी स्थित शासकीय उच्च प्राथमिक शाला इन दिनों गंभीर अव्यवस्था और असुरक्षा का सामना कर रही है। शिक्षा का मंदिर मानी जाने वाली यह शाला अब शराबियों के अड्डे में तब्दील होती जा रही है, जिससे न केवल शिक्षकों बल्कि विद्यार्थियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ के अनुसार, जैसे ही स्कूल की छुट्टी होती है, शाम के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा स्कूल परिसर में लगना शुरू हो जाता है। ये लोग खुलेआम शराब का सेवन करते हैं स्कूल परिसर में शराब की बोतलें, प्लास्टिक गिलास और अन्य गंदगी अगले दिन सुबह तक फैली रहती है, जिससे स्कूल का वातावरण दूषित हो जाता है। शिक्षकों का कहना है कि इस स्थिति के कारण बच्चों के मन में भय का माहौल बन रहा है। कई अभिभावकों ने भी चिंता जताई है कि उनके बच्चे स्कूल जाने में असहज महसूस करने लगे हैं। यह स्थिति शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जहां बच्चों की सुरक्षा और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्कूल परिसर में न तो कोई सुरक्षा व्यवस्था है और न ही नियमित निगरानी की कोई व्यवस्था दिखाई देती है। इससे असामाजिक तत्वों के हौसले और बुलंद हो गए हैं।

यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। यह न केवल शिक्षा के स्तर को प्रभावित करेगा, बल्कि बच्चों के भविष्य पर भी नकारात्मक असर डालेगा।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, नियमित गश्त बढ़ाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि शिक्षा का यह केंद्र पुनः सुरक्षित और अनुशासित वातावरण में संचालित हो सके।


via Blogger http://www.sanskar.live/2026/03/blog-post_28.html
March 28, 2026 at 10:33AM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer