डिगम साहू प्रधान पाठक मोंहदा कर्मवीर रत्न सम्मान से सम्मानित किए गए। - sanskar.live

Hot




मार्च 17, 2026

डिगम साहू प्रधान पाठक मोंहदा कर्मवीर रत्न सम्मान से सम्मानित किए गए।

 


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/समीपस्थ ग्राम मोंहदा के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ  डिगम लाल साहू प्रधान पाठक को पंजीकृत संस्था छत्तीसगढ़ शिक्षक कला प्रतिभा एकाडमी द्वारा रायपुर के वृन्दावन हाल में आयोजित शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सुश्री मोना सेन अध्यक्ष छत्तीसगढ़ फिल्म बोर्ड श्रीमती कविता प्राण लहरे विधायक बिलाईगढ़ सभाध्यक्ष के हाथों कर्मवीर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित करने वाले अपने अधिकारी कर्मचारी इष्ट मित्र, छत्तीसगढ़ शिक्षक कला प्रतिभा एकाडमी के संस्थापक अध्यक्ष संजय मैथिल अध्यक्ष श्रीमती मीना भारद्वाज एवं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मान मिलने से अपने कार्यो को और अच्छे से संपादित करने के लिए ऊर्जा मिलेगी।एक शिक्षक का वास्तविक सम्मान तो वही है जब उनके द्वारा पढ़ाए हुए विद्यार्थी जब पढ़ लिख कर एक योग्य नागरिक बनकर अपने घर परिवार के साथ साथ देश धर्म और समाज की सेवा करते हुए अपने जीवन को संचालित कर सके। उन्होंने शिक्षक कला प्रतिभा एकाडमी महासमुंद जिले के उपाध्यक्ष बनाएं जाने पर जिले के पदाधिकारियों एवं छत्तीसगढ़ शिक्षक कला प्रतिभा एकाडमी के समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer