अंजू ध्रुव को कर्मवीर सम्मान राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया - sanskar.live

Hot




मार्च 16, 2026

अंजू ध्रुव को कर्मवीर सम्मान राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया




महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर के वृंदावन हॉल में आयोजित समारोह में राज्य के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उक्त आयोजन में 15 मार्च 2026 को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोना सेन द्वारा महासमुंद विकासखंड  शासकीय प्राथमिक विद्यालय बनपचरी के प्रधान पाठक अंजू ध्रुव को 'कर्मवीर सम्मान'राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान' से नवाजा गया, जो शिक्षा, कला और साहित्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। आपको बता दे अंजू ध्रुव प्रधानपाठक एक नवाचारी शिक्षिका के रूप में जानी जाती है। वह कक्षा के अ़ंतिम बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु प्रयासरत रहती है। साहित्य को शिक्षा से जोड़ कर बच्चों को अनुभव आधारित शिक्षा पर कार्य कर रही हैं। अधिक से अधिक न्योता भोजन करवा कर बच्चों के पोषण आहार पर भी शिक्षिका कार्य कर रही है। इनके अलावा बच्चों को शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़ावा देने का कार्य कर रही है 



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer