प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु 17 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन - sanskar.live

Hot




मार्च 25, 2026

प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु 17 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु 17 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु 17 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन



*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/ प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है, साथ ही मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की सघन तैयारी भी कराई जाती है, जिससे वे अपने भविष्य को नई दिशा दे सकें।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शिल्पा साय ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुके हैं और इच्छुक विद्यार्थी 17 अप्रैल 2026 की रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान यदि किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है तो विद्यार्थियों को 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। इसके पश्चात 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 1 मई से 9 मई 2026 के बीच डाउनलोड किए जा सकेंगे तथा प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए विभागीय वेबसाइट https://ift.tt/ZnGIUTE पर आवेदन कर सकते है। इसके अलावा आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय महासमुंद से प्राप्त किए जा सकते हैं। 




via Blogger http://www.sanskar.live/2026/03/9-17.html
March 25, 2026 at 07:01PM
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/03/9-17_0675398745.html
March 25, 2026 at 07:01PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer