मामला गोविंद कमला गौशाला पिथौरा का
सर्जरी में शासकीय पशु चिकित्साको का विशेष योगदान
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /आज दिनांक 3 मार्च को विकास खण्ड पिथौरा, जिला महासमुन्द अंतर्गत स्थित गोविंद कमला गौशाला रानीसागर पारा पिथौरा में एक गौमाता जिसने लगभग खाना पीना पिछले कुछ दिनों से बंद कर दिया था, गौशाला की सूचना पर शासकीय पशु चिकित्सालय पिथौरा में पदस्थ, पशु चिकित्सक डॉ डी. एन.पटेल द्वारा गाय का निरीक्षण करने पर पाया कि संभवतः गाय द्वारा अधिक मात्रा में प्लास्टिक अथवा न पचने वाले अपशिष्ट पदार्थों का सेवन कर लिया गया है। एवं वस्तुस्थिति को देखते हुए गाय में रूमेनोटॉमी (पेट का ऑपरेशन) करना उचित समझा। पशु चिकित्सक डॉ डी. एन.पटेल एवं सहयोगी श्री गोपाल भोई (सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी) डॉ विपिन एवं श्री भेखू सिन्हा (वेट एवं पैरावेट MVU) एवं श्री राजूराम क्षत्रिय (पी.ए.आई.डब्ल्यू.), श्री विष्णु साहू (पशु परिचारक) की टीम द्वारा गाय के पेट का लगभग 2 घंटे ऑपरेशन कर लगभग 42 कि.ग्रा. प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को पेट से बाहर निकाला गया। ऑपरेशन सफल रहा और अब गौमाता सकुशल एवं खतरे से बाहर है।




.jpeg)