गढ़फुलझर नानक सागर में 15 मार्च को होला मोहल्ला व भूमिपूजन में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय
देश विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु
बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ बसना नगर से कोई 8 किलोमीटर दूर स्थित गढ़फुलझर नानक सागर में 15 मार्च को होला मोहल्ला का आयोजन नानक सागर गुरुद्वारा समिति द्वारा किया जायेगा, इसी दिन गुरुद्वारा निर्माण हेतु भूमिपूजन अरदास भी होंगी इसमें शामिल होने प्रदेश के - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी नानक सागर पहुंचेंगे।
गढ़फुलझर गुरुद्वारा प्रबंधक - कमेटी के प्रधान हरजीन्दर सिंह हरजू ने छत्तीसगढ़ को बताया कि 15 मार्च को श्री गुरुनानक देव जी के - ऐतिहासिक स्थल नानक सागर में - होला महल्ला का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भी आमंत्रित किया गया हैं जिसमें शामिल होने की सहमति श्री साय नें दी हैं इसके अलावा इसी दिन भव्य गुरुद्वारा अस्पताल एवं यात्री निवास हेतु भूमिपूजन अरदास भी की जाएगी।
15 मार्च की सुबह 9 बजे 13 जनवरी से प्रारम्भ श्री अखंडपाठ की
समाप्ति होंगी। इसके बाद 9 बजे से अलौकिक कीर्तन समागम होगा। इस बीच लंगर का कार्यक्रम के बाद दोपहर कोई 2 बजे भूमि पूजन हेतु अरदास की जाएगी। दोपहर 3 बजे से लगातार पंजाब के डेरा चरणबाग गोइंदवाल के सेवादार बाबा सुबेगसिंह की उपस्थिति में पहले गतका, फूलो की होली खेली जाएगी अंत में कबाड्डी, कुश्ती, घुड़सवारी के अलावा रस्साकसी एवं अन्य मनोरंजक खेल होंगे।
देश विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु रिंकू
होला मोहल्ला कार्यक्रम की तैयारी एवं जिले भर की सिक्ख कमेटियों एवं अन्य प्रमुख जनो को आमंत्रित करने निकले दिल्ली के देवेंद्र सिंह आनंद, रिंकू ओबेरॉय हरदीप सिंह, भाई दविंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह सरायपाली के रोमी सलूजा बसना के जसवंत सिंह सलूजा, मुखविंदर सिंह रंधावा,जितेन्द्र सिंह बंटी, जगपाल सिंह जटाल, हरपाल सिंह ओबेरॉय, सराईपाली से जोरावर सिंह, शिवरीनारायण से गुलजीत सिंह गाँधी एवं सारंगढ़ से सोनू छाबड़ा नें बताया की सभी स्थानों पर गुरु की जमीन पर गुरुद्वारा निर्माण की आरम्भता एवं होला महल्ला के प्रति उत्साह हैं। उत्साह को देखते हुए भारी संख्या श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना हैं।
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/03/15.html
March 7, 2026 at 08:20PM
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/03/15_0950672796.html
March 7, 2026 at 08:20PM

.jpeg)