विकासखण्ड बसना के 14 बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ चयन - sanskar.live

Hot




मार्च 19, 2026

विकासखण्ड बसना के 14 बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

विकासखण्ड बसना के 14 बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

 नवोदय विद्यालय देश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका-बीईओ जोल्हे*



बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/विकासखण्ड बसना के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि इस वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में कुल 14 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत,लगन और अनुशासन के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।चयनित विद्यार्थियों में शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली से प्रियांश साहू व जयंती नेताम, प्राथमिक शाला दुरूगपाली से मानवी प्रधान व तनीषा प्रधान,सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा यवान टांडी, प्राथमिक शाला उमरिया से राज आर्यन बारीक,अल्फा ओमेगा भंवरपुर से राहुल मैत्री,तुषार चौधरी,आरव पटेल,सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर से निष्ठा जगत, प्राथमिक शाला पिताईपाली से नीता अजगल्ले,प्राथमिक शाला बिजराभांठा से रोहन पटेल,प्राथमिक शाला गिधली से खिलेश साहू एवं एकलव्य विद्यालय भंवरपुर से पायल खूंटे का चयन हुआ है।विद्यार्थियों के चयन में मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इन सभी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विकासखण्ड शिक्षा विभाग,समग्र शिक्षा,समस्त शिक्षकगण एवं अभिभावकों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे ने अपने संदेश में कहा कि-

"यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत,शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।आगे उन्होंने कहा कि -नवोदय विद्यालय देश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक उज्जवल मंच प्रदान कर रहे हैं। नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास,भोजन,पुस्तकें, गणवेश एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं,जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त कर सकें। सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कॅंवर ने बताया कि-

"भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय देश के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने वाला एक प्रतिष्ठित संस्थान है। नवोदय विद्यालयों में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक की शिक्षा सीबीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत दी जाती है।"विकासखण्ड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव ने नवोदय विद्यालय के बारे में बताते हुए कहा कि-

"नवोदय विद्यालयों की विशेषता उनकी आवासीय व्यवस्था,अनुशासित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं समग्र विकास पर विशेष ध्यान होता है।"

विकासखण्ड बसना से 14 बच्चों का चयन होने पर संकुल समन्वयक आरिफ बेग,डिजेंद्र कुर्रे,वारिस कुमार,गजेंद्र नायक,त्रिकांत बाघ,संतराम बंजारा,सुरेश नंद,जिला शैक्षिक एवं विज्ञान परिषद् के प्रेमचन्द साव,एफएलएन नोडल शरण कुमार दास,विजय कुमार धृतलहरे सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं,समन्वयक,प्राचार्य,प्रधान पाठक सहित अन्य लोगों ने नवोदय विद्यालय में चयनित सभी छात्र-छात्राओं व मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दिया गया।


via Blogger http://www.sanskar.live/2026/03/14.html
March 19, 2026 at 02:23PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer