फेडरेशन कप सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन पिथौरा में सम्पन्न - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 23, 2026

फेडरेशन कप सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन पिथौरा में सम्पन्न

फेडरेशन कप सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन पिथौरा में सम्पन्न

 फेडरेशन कप सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन पिथौरा में सम्पन्न

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रामदुलारी सीताराम सिन्हा रहे





पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पिथौरा में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन के तत्वावधान में फेडरेशन कप सद्भावना क्रिकेट मैच का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रामदुलारी सीताराम सिन्हा, सभापति, जिला पंचायत महासमुंद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती लक्ष्मी डड़सेना, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पिथौरा द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नरेश पटेल, विकासखंड स्रोत समन्वयक, पिथौरा उपस्थित रहे। 

इस आयोजन के आयोजक छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन, पिथौरा रहे।

फेडरेशन के पदाधिकारियों में—

ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश नायक, सचिव शैलेंद्र सिन्हा,कोषाध्यक्ष दामोदर यादव,संरक्षक परमेश्वर डड़सेना प्रांतीय पदाधिकारी दिनेश नायक एवं प्रदीप पटेल तथा जिला पदाधिकारी लोकनाथ सिन्हा,जितेंद्र पटेल अन्य फेडरेशन के समस्त पदाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता में सहभागी टीमें फेडरेशन कप सद्भावना क्रिकेट मैच में कुल 8 टीमों ने भाग लिया, जिनमें—

पिथौरा A,भुरकोनी जोन A B,सांकरा जोन A B,पिरदा जोन A ,विकासखंड कार्यालय टीम,सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए खेल भावना, आपसी सद्भाव और शिक्षक एकता को बढ़ावा देने वाला बताया।


via Blogger http://www.sanskar.live/2026/02/blog-post_23.html
February 23, 2026 at 03:02PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer